Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsकोटाराजस्थानराज्यराष्ट्रीय

मुंबई फायरिंग केस: टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग के 3 आरोपी कोटा में ट्रेन से गिरफ्तार, एक नाबालिग

कोटा। मुंबई के जुहू में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर हुई कथित फायरिंग के मामले में आरपीएफ कोटा ने बड़ी कार्रवाई की है। कोटा शहर पुलिस के सहयोग से पुणे-जयपुर एक्सप्रेस के जनरल कोच से तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि 19 अक्टूबर को सुबह 9:30 बजे मुंबई क्राइम ब्रांच के डीसीपी से आरपीएफ कोटा को सूचना मिली थी कि आरोपी ट्रेन से सफर कर रहे हैं। सूचना मिलते ही आरपीएफ ने सादे कपड़ों में विशेष टीम गठित की और कोटा स्टेशन के सभी निकास मार्गों पर घेराबंदी कर दी।

khabar se juda Vedio Dekhe 

सुबह 10:16 बजे गाड़ी संख्या 12939 पुणे-जयपुर एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर आते ही संयुक्त टीम ने ट्रेन को घेर लिया और जनरल कोच में सघन तलाशी कर तीनों को हिरासत में ले लिया।

रफ्तार आरोपियों की पहचान हरियाणा के सोनीपत निवासी रेहान उर्फ सुक्का (18 वर्ष) और बिहार निवासी ऋत्विक कुर्मी उर्फ रोशन फाइटर (22 वर्ष) के रूप में हुई है। तीसरा आरोपी नाबालिग है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कोटा शहर, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ कोटा के पर्यवेक्षण में की गई। आरपीएफ टीम में निरीक्षक सी.एस. डावर, उपनिरीक्षक सुमित रघुवंशी, कप्तान सिंह सहित अन्य जवान शामिल रहे। प्रारंभिक पूछताछ के बाद मुंबई पुलिस को सूचित कर दिया गया है। आगे की जांच संबंधित एजेंसी कर रही है।

 

Related posts

भोपाल पहुचे मेट्रो ट्रेन के कोच , तेजी से चल रहा मेट्रो प्रोजेक्ट

Jansamvad Express Digital

MP: साइबर ठगी के लिए फर्जी बैंक खाते सप्लाई करने वाले गिरोह के 3 सदस्य इंदौर से गिरफ्तार, करोड़ों का लेन-देन उजागर

Jansamvad Express Digital

NDA के नितीश और INDIA के तेजस्वी एक ही फ्लाइट से दिल्ली रवाना

Leave a Comment