Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

शिवराज सिंह ने किये महाकाल दर्शन , कांग्रेस पर साधा निशाना , इधर कांग्रेस कर रही जीत का दावा

उज्जैन | मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनाव परिणाम के पहले उज्जैन पहुच कर धार्मिक स्थलों पर माथा टेका है | उज्जैन आए चौहान ने बाबा महाकाल के दर्शन के साथ ही मंगलनाथ मंदिर और काल भेरव मंदिर के भी दर्शन किये | शिवराज सिंह चौहान के साथ उनकी पत्नी साधना सिंह भी उज्जैन आई थी |

देर रात उज्जैन आए शिवराज सिंह चौहान यह बाबा महाकाल के दर्शन के बाद मीडिया से भी चर्चा की इस दोरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के द्वारा प्रधानमंत्री को पनोती शब्द का तंज कसने के मामले में कहा की राहुल गाँधी राष्ट्रिय शर्म हो चुके है वही प्रदेश में अच्छी सीट जितने का भी दावा शिवराज सिंह ने किया है |

इधर कांग्रेस प्रवक्ता विवेक गुप्ता ने भी प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के साथ ही उज्जैन की सातो सीट जितने का दावा किया है , कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा की इस बार जनता ने भाजपा पर कडा प्रहार किया है जनता 18 सालो से सत्ता में बैठे शिवराज सिंह चौहान के लाडली बहना योजना  वाले तीन माह के गुलदस्ते को ठुकरा चुकी है और जनता ने नोट पर वोट की चोट इस बार भाजपा के खिलाफ मारी है |

Related posts

आज उज्जैन आएँगे मुख्यमंत्री डॉ यादव : चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के बजट संदेश कार्यक्रम में देंगे बजट उद्बोधन

jansamvadexpress

बॉलीवुड फिल्म एक्ट्रेस दिव्या दत्ता ने भगवान बाबा महाकाल के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

jansamvadexpress

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज नवा रायपुर में ‘छत्तीसगढ़ कृषि भवन’ का करेंगे भूमिपूजन

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token