Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागउज्जैनउज्जैन संभागधर्ममध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

शिवरात्रि पर्व पर महाकालेश्वर मंदिर में भक्तो की भीड़ : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पहुंचे सपत्नी दर्शन करने

उज्जैन || मध्य्र्पदेश में आज  महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है द्देश प्रदेश के शिव मंदिरों में भक्तो का जन सैलाब उम्दा हुआ है , नो दिन के शिव नात्रत्री महोत्सव के बाद आज  उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल लगातार 44 घंटे तक भक्तों को दर्शन देंगे। इस दौरान महाकाल पर सतत जल की धारा अर्पित होती रहेगी। देर रात से ही भक्तो ने कतार बना ली है , पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के इंतजाम किये हुए है , रात भर से श्रद्धालु नंबर लगाकर खड़े है जिनके लिए  आज प्रात काल में हुई भस्म आरती के बाद दर्शन का क्रम शुरू किया गया |

मध्यप्रदेश के  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी पत्नी समेत बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर जाप किया। वही गर्भगृह में जाकर पूजन अभिषेक भी किया जिसके बाद मंदिर समिति की और से जिला कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने डॉ मोहन यादव का सम्मान किया |

महाकाल मंदिर  पुजारी महेश शर्मा ने बताया कि भगवान महाकाल को सप्तधान्य- चावल, मूंग खड़ा, तिल, मसूर खड़ा, गेहूं, जौ, साल का मुखौटा धारण कराया जाएगा। सवा मन फूलों का मुकुट बांधकर सोने के कुंडल, छत्र और मोरपंख, सोने के त्रिपुंड से सजाया जाएगा। चांदी के बिल्वपत्र और सिक्के न्यौछावर किए जाएंगे।

इधर इंदौर के शिवधाम मंदिर में विशेष भस्म आरती और शिव-पार्वती विवाह

परदेशीपुरा स्थित श्री गेंदेश्वर द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर शिवधाम में पांच दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव मनाया जा रहा है। मंदिर प्रमुख राजेश विजयवर्गीय ने बताया कि सुबह 5 बजे विशेष भस्म आरती होगी, जो साल में सिर्फ एक बार होती है। इसके बाद सुबह 9 बजे नमक-चमक अभिषेक होगा, जिसमें सोने-चांदी की बरक मिले जल से भगवान शिव का अभिषेक किया जाएगा।

शाम को शिव-पार्वती विवाह समारोह का आयोजन होगा। रात 8 बजे तांडव आरती होगी। दिनभर श्रद्धालुओं के लिए फलाहारी भंडारे की व्यवस्था की गई है।

Related posts

उज्जैन निगम कमिश्नर आशीष पाठक का तबादला अब 2017 बेच के आईएएस अभिलाष मिश्रा होंगे निगम आयुक्त

jansamvadexpress

छह दिनों के लद्दाख दौरे पर निकले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा 2024 में हम बीजेपी को हराएंगे

jansamvadexpress

भाजपा के जिलाध्यक्षो के नाम अब भी तय नहीं : करना पढ़ सकता है थोडा और इन्तजार

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token