Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागधर्ममध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

श्री महाकाल लोक में निर्मित प्रसादम फ़ूड सेंटर का मुख्यमंत्री करेंगे लोकार्पण

श्री महाकाल लोक में निर्मित देश की प्रथम स्वस्थ एवं स्वच्छ फूड स्ट्रीट का लोकार्पण 7 जनवरी को सीएम मोहन यादव करेंगे। श्री महाकाल लोक में निर्मित फूड स्ट्रीट प्रसादम का लोकार्पण, 36 कार्यों का भूमि पूजन और 150 कार्यों का लोकार्पण होगा।

नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक ने देश की प्रथम नवनिर्मित स्वस्थ एवं स्वच्छ फूड स्ट्रीट की जानकारी देते हुए बताया कि ईट राइट फूड के अंतर्गत सभी मापदंडों का यहां विशेष ध्यान रखा जाएगा। प्रसादम नीलकंठ वन के समीप स्थित स्मार्ट वाहन पार्किंग के ऊपर स्थित परिसर में 175 लाख रुपए से शुरू होगा। महाकाल लोक में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यहां विभिन्न स्ट्रीट फूड बनाए जाएंगे।

प्रसादम में विभिन्न प्रकार के स्टॉल होंगे। साथ ही खाद्य पदार्थों की जांच के लिए भी स्टॉल रहेगा। महाकाल लोक में देश का प्रथम स्वस्थ एवं स्वच्छ फूड स्ट्रीट (प्रसादम) एफएसएसएआई और स्मार्ट सिटी के द्वारा प्रारंभ किया जाएगा। यहां स्ट्रीट फूड को बनाने में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। प्रसादम में स्ट्रीट फूड का हब बनेगा, जहां उज्जैन के स्थानीय व्यंजनों का लुत्फ भगवान महाकालेश्वर के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु ले सकेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 21876.50 लाख रुपए के 187 कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। इसमें प्रदेश की 36 संस्थाओं का भूमिपूजन शामिल है, जिसकी लागत 11806.57 लाख है। प्रदेश की 150 स्वास्थ्य संस्थाओं का लोकार्पण होगा। इसकी लागत 9894.43 लाख है। उज्जैन फूड स्ट्रीट प्रसादम के लोकार्पण की लागत 175 लाख रहेगी। इस दौरान संजीवनी क्लिनिक का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। उज्जैन शहर के वार्ड क्रमांक 40 के पंवासा में मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक सामुदायिक भवन निर्माण कार्य लागत 25 लाख एवं वार्ड-29 में रविशंकर नगर पानी की टंकी में मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक सामुदायिक भवन निर्माण कार्य लागत 25 लाख के कार्यों का लोकार्पण होगा।

इन कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन

उज्जैन में चरक भवन में मॉडल मिड वाइफरी लेड केयर युनिट की स्थापना लागत 58.38 लाख के कार्य का भूमिपूजन एवं सिविल अस्पताल बड़नगर में अतिरिक्त 8 वार्ड निर्माण लागत 168.50 लाख, जिला अस्पताल में आईपीएचएल लेब के निर्माण कार्य लागत 107.41 लाख, जिला अस्पताल में ही नवीन संभागीय वेक्सीन स्टोर के निर्माण कार्य लागत 67.50 लाख, उज्जैन विकास खण्ड के पिंगलेश्वर के स्वास्य्स केन्द्र में सीएचओ आवास सहित निर्माण कार्य 49.14 लाख, उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन सुरजाखेड़ी सीएचओ आवास सहित निर्माण कार्य 49.14 लाख, ग्राम जलवा उप स्वास्य् केन्द्र सीएचओ आवास सहित निर्माण कार्य 49.14 लाख, ग्राम मीण उप स्वास्य् केन्द्र सीएचओ आवास सहित निर्माण कार्य 49.14 लाख, ग्राम अमलावदिया उप स्वास्थ्य केन्द्र सीएचओ आवास सहित निर्माण कार्य 49.14 लाख, ग्राम झांझाखेड़ी उप स्वास्थ्य केन्द्र सीएचओ आवास सहित निर्माण कार्य 49.14 लाख, ग्राम ऊंटवास उप स्वास्य् केन्द्र सीएचओ आवास सहित निर्माण कार्य 49.14 लाख, ग्राम बालोदाकोरन उप स्वास्य् केन्द्र सीएचओ आवास सहित निर्माण कार्य 49.14 लाख, ग्राम धुरेरी उप स्वास्थ्य केन्द्र सीएचओ आवास सहित निर्माण कार्य 49.14 लाख, ग्राम दंगवाड़ा उप स्वास्थ्य केन्द्र सीएचओ आवास सहित निर्माण कार्य 49.14 लाख का लोकार्पण और भूमि पूजन होगा।

 

Related posts

अमेरिका के हमले के बाद ईरान के विदेश मंत्री का आया बयान : सुबह की घटनाएं अपमानजनक ,इसके अनंत परिणाम होंगे

jansamvadexpress

मणिपुर की घटना का विरोध कर रही महिलाओ के साथ छेडछाड , युवक को पकड महिलाओ ने लगाई पिटाई

jansamvadexpress

अयोध्या पहुंचे मोदी-भागवत : पहली बार राम दरबार की एक साथ की पूजा : धर्मध्वजा फहराएंगे

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token