Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने शुक्रवार रात पदभार ग्रहण किया

इंदौर के नवागत कलेक्टर आशीष सिंह ने शुक्रवार रात पदभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने से पहले वह खजराना गणेश मंदिर और उज्जैन में महाकाल मंदिर में दर्शन और पूजन के लिए पहुंचे थे। वे इंदौर के 34वें कलेक्टर होंगे। सिंह इससे पहले यहां जिला पंचायत सीईओ और फिर नगर निगम कमिश्नर रह चुके हैं। शनिवार को मतदाता सूची का प्रकाशन होने के कारण कलेक्टर आशीष सिंह ने शुक्रवार देर रात को ही पदभार ग्रहण करने कार्यालय पहुंचे।

कलेक्टर आशीष सिंह ने पदभार संभालने के बाद इंदौर की प्राथमिकता का लेकर कहा कि ट्रैफिक की समस्या और सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को दुरुस्त करने के लिए हम साथ मिलकर काम करेंगे साथ ही मास्टर प्लान के तहत ड्रेनेज सिस्टम और स्वच्छता के लिए और बेहतर काम करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।

खास बात यह है कि इंदौर के ट्रेंचिंग ग्राउंड से सैकड़ों टन कचरा हटाकर वहां हरा-भरा मैदान बनाने में नवागत कलेक्टर आशीष सिंह की अहम भूमिका रही है। वहीं पिछले 20 साल में सिंह चौथे ऐसे अफसर हैं, जो पहले निगमायुक्त रहे और फिर यहीं कलेक्टर बनकर आए। उनसे पहले आकाश त्रिपाठी, पी. नरहरि, मनीष सिंह भी ये दोनों जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

Related posts

आजादी के बाद पहली बार जूना नागदा में पहुंचेगा पाईप लाईन से पानी

इंदौर के बाजार में दिखी रोनक , धनतेरस पर हुई 100 करोड़ से अधिक की खरीदी

Jansamvad Express Digital

 भारत से अमेरिका भेजे जाने वाले सामानों पर 50% टैरिफ लागू

Leave a Comment