Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

मुख्तार अंसारी की कार्डियक अरेस्ट से गुरुवार रात को मौत

उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की कार्डियक अरेस्ट से गुरुवार रात को मौत हो गई। उसे उल्टी की शिकायत और बेहोशी की हालत में रात 8:25 बजे जेल से रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। 9 डॉक्टरों ने इलाज किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

आज 3 डॉक्टरों के पैनल सहित 5 लोगों की टीम मुख्तार के शव का पोस्टमार्टम कर रही है। उसका शव परिजन को सौंपा जाएगा। इसके बाद सड़क के रास्ते मुख्तार को पुश्तैनी घर गाजीपुर लाया जाएगा। यहां काली बाग कब्रिस्तान में उसे सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। यहां तैयारियां शुरू हो गई हैं।

उधर, पूरे राज्य में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मऊ और गाजीपुर में धारा 144 लागू कर दी गई है। बांदा में भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। DGP मुख्यालय ने भी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

इससे पहले मंगलवार को मुख्तार की तबीयत बिगड़ी थी। 14 घंटे अस्पताल में भर्ती रहने के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया था। कुछ दिन पहले ही मुख्तार के भाई अफजाल ने दावा किया था कि उसे जेल में धीमा जहर देकर मारने की कोशिश की जा रही है। हालांकि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जहर देने के आरोप बेबुनियाद हैं।

मुख्तार अंसारी 2005 से सजा काट रहा था। अलग-अलग मामलों में उसे 2 बार उम्र कैद हुई थी। मुख्तार के दादा कांग्रेस के प्रेसिडेंट और नाना सेना में ब्रिगेडियर थे।

Related posts

युवक कांग्रेस राष्ट्रिय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास आज आएँगे उज्जैन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राज्य स्तरीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ करेंगे

Jansamvad Express Digital

राहुल गाँधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 05 मार्च को आएगी उज्जैन , बाबा महाकाल के दर्शन कर यात्रा शुरू करेंगे राहुल

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment