उज्जैन |पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में फिर एक बार लड़ाई हुई है. इस बार एक लेडी बाउंसर और महिला पुलिसकर्मी के बीच मारपीट हुई है. दोनों ने सरेआम एक-दूसरे के बाल खीचे. लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ. घटना का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है.
पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में पुलिसकर्मी व बाउंसर के बीच हुआ विवाद,मारपीट का वीडियो आया सामने,एक अन्य घटना क्रम में कथा स्थल पर बैठने की बात को लेकर महिला श्रद्धालु भी आपस में भिड़ी,
उज्जैन के बड़नगर रोड पर सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह कथा 4 अप्रैल से 10 अप्रैल तक चलेगी। कथा में विवाद के दो अलग-अलग घटनाक्रम देखने को मिले । जिसका वीडियो भी सामने आया है।
एक घटनाक्रम में महिला पुलिसकर्मी व महिला बाउंसर के बीच विवाद हुआ है। बताया जा रहा है कि वीआईपी गेट पर बाउंसर तैनात थे। इसी गेट से प्रवेश करने को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ एकत्रित हो गई। तब पुलिस कर्मियों ने बाउंसर को समझाइश दी की भीड़ अधिक है कुछ देर के लिए इस गेट को बंद कर दिया जाए। इस बात को लेकर बाउंसर और पुलिसकर्मी में बहस हो गई। और दोनों ने एक दूसरे के साथ मारपीट शुरू कर दी।
वही दूसरा वीडियो कथा पंडाल के अंदर का है यहां बैठने की बात को लेकर महिला श्रद्धालु आपस में भिड़ गई। करीब 5 महिला श्रद्धालु एक दूसरे के साथ मारपीट करती नजर आई।दोनों घटनाक्रम के वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
पुरे मामले पर उज्जैन एसपी सचिन शर्मा ने कहा की पंडित प्रदीप मिश्रा जी की कथा चल रही है जिसमे पुलिस कर्मी और आयोजकों के लोगो के बिच मारपीट होने का मामला सामने आया है मामले की जाँच करवा रहे है उचित कार्यवाही की जाएगी
