Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्य

21 जून योग दिवस को लेकर अंचल में योग प्रशिक्षण के आयोजन संपन्न

घट्टिया- मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद्, हार्टफुलनेस संस्थान हैदराबाद एवं आयुष विभाग मध्यप्रदेश शासन के संयुक्त बैनर तले शुक्रवार को ग्राम बिछड़ौद स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर हाई स्कूल परिसर में तीन दिवसीय योग एवं ध्यान के शिविर का समापन हुआ। शिविर में मुख्य रूप से प्रशिक्षक नवीन मिश्रा, नीरज मिश्रा, दिवाकर सोहनी हैदराबाद आदि ने शिविर में ग्रामीणों को प्राणायाम, अनुलोम- विलोम, सूक्ष्म व्यायाम, भ्रामरी, ध्यान जैसे अनेकों व्यायाम के गूर सिखाए गए। जानकारी के मुताबिक बता दें की आगामी 21 जून को योग दिवस को लेकर संपूर्ण उज्जैन जिले में भव्य पैमाने पर योग दिवस मनाने को लेकर योग शिविर हेतू यह प्रशिक्षण के आयोजन किए जा रहे है। शिविर के माध्यम से आयुष विभाग के चिकित्सा अधिकारी डॉ. विशाल सोलंकी, डाॅ. रानी रायपुरिया, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता रितिका पाटीदार, कंपाउंडर डाॅ. विजय सोनी, जन अभियान परिषद् के मोहनसिंह परिहार, कैलाश यादव, रचना शर्मा, राजेन्द्र सोनी, अशोक मालवीय, राकेश शर्मा, अर्जुन चौधरी, अरविंद मालवीय सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता सहित सैंकडों ग्रामीणजन आदि शामिल हुए।

Related posts

इंदौर डेली कालेज के छात्र ने की सुसाइड , परिवार में इकलोता बेटा था

jansamvadexpress

11 विक्रम और 11 एकलव्य पुरस्कार वितरण: हाईकोर्ट के स्टे पर एक विक्रम अवॉर्ड होल्ड

jansamvadexpress

वाराणसी से तीसरी बार नामांकन जमा करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token