Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

इंदौर डेली कालेज के छात्र ने की सुसाइड , परिवार में इकलोता बेटा था

इंदौर | मध्यप्रदेश  के  इंदौर में  कनाड़िया इलाके में शनिवार रात एक स्टूडेंट​​​​​​​ नें सुसाइड कर लिया। घटना के बाद स्टूडेंट की मां ने उसे देखा तो अपने परिचित को कॉल कर बुलाया। काफी देर तक उसे सीपीआर दी गई। लेकिन शरीर में हलचल नही हुई। परिवार छात्र को करीब 4 बजे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां उसे मृत घोषित कर दिया।

कनाड़िया पुलिस के मुताबिक घटना पिपल्याहाना स्कीम नंबर 140 की है। यहां फतेह बहादुर(14) पुत्र रघुनदंन सिंह राजपूत ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। वह डेली कॉलेज में 9वीं कक्षा पढ़ाई कर रहा था। ​​​​​​​

परिजन ने बताया की  फतेह बहादुर ने दोपहर में अपनी मां से कहा था कि वह नहाने जा रहा है। आप खाने की तैयारी कर लो। इसके बाद वह रूम में गया और म्यूजिक सिस्टम चालू कर लिया। करीब आधे घंटे तक जब वह रूम से नही आया तो मां ने उसे कमरे में जाकर देखा। जिसमें वह फंदे पर झूलते मिला। मां ने उसे जैसे तैसे नीचे उतारा। फतेह की मां ने अपने परिचित को कॉल कर बुलाया। वह एबुलेंस लेकर वहां पहुंचे। काफी देर तक उसे सीपीआर देने की कोशिश की गई। इसके बाद वह सीधे एमवाय लेकर पहुंचे।

फतेह बहादुर के पिता शहडोल में रहते है। यहां उनकी पुश्तैनी जमीन है। फतेह कई साल से इंदौर के डेली कॉलेज में पढ़ाई करते हुए बोडिंग में ही रह रहा था। एग्जाम के चलते कुछ दिन पहले मां इंदौर आई। वह दोस्त के फ्लैट पर मां के साथ रहकर पढ़ाई कर रहा था। परिवार के मुताबिक अभी सुसाइड को लेकर जानकारी सामने नही आई है। शव का रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिवार के मुताबिक वह बच्चे के शव को शहडोल लेकर जाएगें।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरदार वल्लभ भाई पटेल की 148वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

बिहार बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले का उज्जैन कनेक्शन , बिहार पुलिस उज्जैन पहुची , आरोपियों को किया गिरफ्तार

Jansamvad Express Digital

इंदौर कांग्रेस ने किया उग्र प्रदर्शन : नगर निगम बिल घोटाले समेत कई घोटालों के खिलाफ कांग्रेस सड़क पर

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

Please enter an Access Token