Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

भोपाल पहुचे मेट्रो ट्रेन के कोच , तेजी से चल रहा मेट्रो प्रोजेक्ट

भोपाल |मध्यप्रदेश के इंदौर और भोपाल में मेट्रो ट्रैक का काम लगभग पूरा हो गया है और ट्रेनों के कोच आने का काम भी शुरू हो गया है भोपाल में अभी तक दो ट्रेन के कोच आ चुके थे वही शनिवार को   गुजरात के सांवली बड़ोदरा से 3-3 कोच की 2 और ट्रेन भोपाल आ गई। 6 बड़े ट्रॉलों में सभी 6 कोच लाए गए। लंबाई ज्यादा होने से ट्रॉलों की रफ्तार कम रही। इस वजह से 600Km की दूरी तय करने में 3 दिन का समय लगा। रविवार से कोच को ट्रैक पर इंस्टॉलेशन करने की प्रोसेस शुरू होगी। इसके बाद उन्हें ट्रैक पर दौड़ाया जाएगा। अब तक भोपाल में 3 मेट्रो ट्रेन आ चुकी है। 24 ट्रेन के 72 कोच और आएंगे।

बता दें कि भोपाल में कुल 27 और इंदौर में 25 मेट्रो आएंगी। हर मेट्रो ट्रेन में 3-3 कोच है। अब तक इंदौर में 2 ट्रेनें आ चुकी हैं, जबकि भोपाल में पहले एक ट्रेन ट्रायल रन के लिए आई थी। अब दो मेट्रो ट्रेन के 6 कोच और आ गए हैं। इनके आने के बाद कुल 3 मेट्रो ट्रेन हो गई है।

मेट्रो कॉर्पोरेशन के अफसरों ने बताया कि ट्रैक और ट्रेन की फिटनेस जांचने के लिए मेट्रो को कम से कम 2 हजार किलोमीटर चलाया जाता है। इसलिए सितंबर-अक्टूबर में ट्रायल रन होने के बाद से ही मेट्रो को लगातार ट्रैक पर चलाया जा रहा है। दूसरी और तीसरी ट्रेन को भी इतनी ही लंबाई तक दौड़ाया जाएगा।

Related posts

मध्यप्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री मोहन यादव का शपथ विधि समारोह आज , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे शामिल

Jansamvad Express Digital

अगले 2 सालों के अंदर मंगल गृह पर दुनिया के सबसे ताकतवर स्टारशिप रॉकेट भेजेंगे इलॉन मस्क

Jansamvad Express Digital

18 और 19 को राष्ट्रपति का उज्जैन इंदौर आगमन : महाकाल दर्शन करेंगी राष्ट्रपति

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page