Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

अगले 2 सालों के अंदर मंगल गृह पर दुनिया के सबसे ताकतवर स्टारशिप रॉकेट भेजेंगे इलॉन मस्क

इलॉन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स अगले 2 सालों के अंदर मंगल गृह पर दुनिया के सबसे ताकतवर स्टारशिप रॉकेट भेजने वाली है। इस फ्लाइट का मकसद मार्स पर स्टारशिप की लैंडिंग को टेस्ट करना है। इस यात्रा में कोई इंसान मौजूद नहीं होगा। मस्क ने रविवार को सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X पर ट्वीट कर यह जानकारी दी।

मस्क ने कहा कि अगर पहली फ्लाइट और लैंडिंग सफल रही तो हम अगले 4 साल में मंगल गृह पर पहला क्रू भेजेंगे। इसके बाद स्टारशिप को कम अंतराल पर मार्स भेजा जाएगा। हमारा लक्ष्य अगले 20 साल में मंगल पर शहर बसाना है। एक से ज्यादा ग्रहों पर रहने से जीवन के जारी रहने की संभावनाएं बढ़ जाएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि तब एक ग्रह के खत्म होने से जीवन के खत्म होने का खतरा नहीं रहेगा।

जून में हुई थी स्टारशिप की सफल टेस्टिंग इससे पहले मार्च में मस्क ने कहा था कि अगले 5 साल के अंदर बिना क्रू के स्टारशिप को मार्स पर लैंड कराया जाएगा। इसके बाद और 2 साल के अंदर हम मंगल पर इंसानों को भेज देंगे। फिर 3 बार फेल होने के बाद जून में स्टारशिप रॉकेट की सफल टेस्टिंग की गई थी।

इस दौरान स्टारशिप को स्पेस में ले जाने के बाद वापस पृथ्वी पर लाया गया और हिंद महासागर में कामयाब लैंडिंग कराई गई थी। टेस्ट का मकसद यह देखना था कि स्टारशिप पृथ्वी के वातावरण में एंट्री के दौरान सर्वाइव कर पाता है या नहीं।

Related posts

जिस कालेज में छात्र जीवन बिताया वह आध्यात्म पढ़ाने पहुंचे जैन संत

विश्व तंबाकू निषेध दिवस: पुरी बीच पर सुदर्शन पटनायक की 25 फीट ऊंची रेत कला ने दिया तंबाकू मुक्ति का सशक्त संदेश

कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा आज उज्जैन की दो विधानसभा को करेगी कवर

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment