Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

उज्जैन पुलिस ने चाइनीज मांझे से बचने के लिए टू-व्हीलर वाहनों पर एंटी डोर प्रोटेक्टर लगाए

उज्जैन || चाइनीज मांझे से हो रही लगातार घटनाओं को देखते हुए उज्जैन पुलिस ने दुपहिया वाहनों पर एंटी डोर प्रोटेक्टर (तार का घेरा) लगाने का अभियान शुरू किया है। यह अभियान मकर संक्रांति तक जारी रहेगा। यातायात पुलिस बुधवार को हरिफाटक चौराहे पर दुपहिया वाहनों में एंटी डोर प्रोटेक्टर लगाएगी। पिछले करीब 3 महीनों में चाइनीज मांझे से गला कटने की घटनाओं में अब तक 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। पुलिस लगातार चाइनीज मांझा बेचने और खरीदने वालों पर कार्रवाई कर रही है, लेकिन इसके बावजूद हो रही घटनाओं पर कंट्रोल पाने के लिए एसपी प्रदीप शर्मा के निर्देश पर दुपहिया वाहनों में एंटी डोर प्रोटेक्टर लगाने की मुहिम शुरू की गई है। मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम में एसपी की मौजूदगी में ट्रैफिक डीएसपी दिलीप सिंह परिहार ने अपनी टीम के साथ 50 दुपहिया वाहनों पर निशुल्क एंटी डोर प्रोटेक्टर लगाए और वाहन चालकों को इस सुरक्षा उपकरण के महत्व के बारे में जानकारी दी।

एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि चाइनीज मांझे से जुड़ी घटनाओं के बाद अब तक करीब 20 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि दुपहिया वाहनों में एंटी डोर प्रोटेक्टर लगाने से गले, चेहरे और हाथों पर गंभीर चोट लगने की आशंका काफी हद तक कम की जा सकती है।

 

Related posts

अध्यक्ष डॉ. फौजिया सोडावाला एवं जायंट्स कार्यकारिणी ने 2023 की शपथ ग्रहण की

Sadhguru Gets Protection From Delhi High Court: दिल्ली हाईकोर्ट ने सद्गुरु जग्गी वासुदेव के पक्ष में दिया आदेश, जानिए पूरा मामला

Jansamvad Express Digital

आज से कोटेश्वर महादेव में शिव महापुराण कथा की शुरुआत पंडित प्रदीप मिश्रा ने बैजनाथ महादेव के दर्शन कर लिया आशीर्वाद श्री शिवाय नमस्तुभयम से गुंजायमान हो गया बदनावर

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page