Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

हूटर सायरन की धोंस देने वालो की खेर नहीं

उज्जैन पुलिस ने VIP बन घुमने वाले सफ़ेद पोश लोगो पर शुरू की कार्रवाई उज्जैन। निजी वाहनों में हूटर लगाकर खुद को वीआईपी बताने वालों के खिलाफ मंगलवार को यातायात पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाया। पांच कारों में बोनट के नीचे हूटर लगा मिला। पुलिस ने मौके पर ही जुर्माना वसूला और हिदायत दी कि बिना अनुमति हूटर लगाना नियमों के खिलाफ है।
यातायात उपपुलिस अधीक्षक विक्रमसिंह परिहार ने बताया कि शहर में लगातार हूटर लगे वाहनों की शिकायत मिल रही थी। सायरन की आवाज से आम लोगों में भ्रमण फैल रहा था। जिसको लेकर हरिफाटक ब्रिज के पास चैकिंग पाइंट लगाया गया और चार पहिया वाहनों की जांच शुरू की गई।

27 वाहनों की जांच के दौरान 5 कारों में बिना अनुमति बोनट के नीचे लगाकर रखे हूटर होना सामने आये। चैकिंग टीम ने वाहनों से हूटर निकालकर जप्त किये गये, वहीं चालको के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की गई। टीम में शामिल उपपुलिस अधीक्षक विक्रम कनपुरिया ने बताया कि अवैध सायरन का प्रयोग बिना अधिकृत अनुमति के अपराध की श्रेणी में आता है

। ऐसे वाहन चालको के खिलाफ 15 हजार तक का आर्थिक दंड किया जा सकता है। फिलहाल पांच वाहनों पर की गई कार्रवाई के दौरान 15 हजार रूपये का जुर्माना वसूला गया है। आगामी दिनों में भी ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस का अभियान जारी रखा जायेगा

Related posts

महाकाल लोक में बने फ़ूड झोन प्रसादम का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

Jansamvad Express Digital

बडनगर के कुलावदा में किसके इशारे पर हो रहा अवैध खनन

Jansamvad Express Digital

ओड़िसा रेल हादसे में अब तक 200 से ज्यादा लोगो की मौत 900 से अधिक घायल ,राहत कार्य जारी , पीएम मोदी सहित राहुल गाँधी ममता बेनर्जी ने जताया दुःख

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page