Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

उज्जैन गरोठ हाइवे ब्रिज पर ट्राला डिवाइडर में घुसा , चालक की मौत

उज्जैन ||| मंगलवार बुधवार देर रात को कानिपुरा स्थित गरोठ हाइवे ब्रिज पर एक ट्राला डिवाइडर में घुस गया , टक्कर कैसे हुई इस बात की अभी पुष्टि नहीं हो सकी है , हादसे में ट्राले के चालक की मोके पर ही मौत हो गई , मृतक की पहचान नवल किशोर 35 वर्ष के रूप में हुई है जो मूल निवासी तो बिहार के थाना बेरिया क्षेत्र का है लेकिन लम्बे से गुजरात के वापी में ट्राला चालाक के रूप में काम कर रहा है , वही ट्राला भी वापी की ही कम्पनी का है ,

घटना देर रात की बताई जा रही है सुचना लगते ही थाना चिमनगंज पुलिस ने मोके पर पहुँच कर जाँच शुरू की और मृतक को पोस्ट मार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा , फ़िलहाल हादसे का करना स्पष्ट नहीं है पुलिस मर्ग कायम कर जाँच कर रही है |
मामले को लेकर ए एस आई दिनेश कुमार ने बताया की घटना प्रथम द्रष्टया डिवाइडर में घुसने के कारण होना प्रतीत होता है मामले की जाँच कर रहे है चूँकि देर रात की घटना है इस लिए हादसे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है |

Related posts

 गुना- जिले में कार्बाइड गन पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कठोर कार्रवाई

BharatPe के पूर्व CEO अश्नीर ग्रोवर पहले एयरपोर्ट पर रोके गए, अब पत्नी को पुलिस ने भेजा समन

Jansamvad Express Digital

नई वन्दे भारत ट्रैन से उज्जैन पहुंचेगे उच्च शिक्षा मंत्री, नई ट्रेन उज्जैनवासियों के लिए एक सौगात: डॉ यादव

Leave a Comment