Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मंच तक पहुँचने वाला युवक पकडाया : फर्जी आई कार्ड और वॉकी-टॉकी बरामद

  • मुख्यमन्त्री की सुरक्षा से जुड़ा मामला,
  • महाकाल लोक में कार्यक्रम के दौरान प्रोटोकॉल अधिकारी बनकर मुख्यमन्त्री के मंच तक पहुंचा युवक,
  • पुलिस की सतर्कता से पकड़ाया संदिग्ध युवक, पूछताछ जारी,
  • फर्जी सरकारी आईडी कार्ड व वॉकी टॉकी भी मिला,
  • एसपी ने कहा संदिग्ध का पत्नी से हुआ विवाद, आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी,

उज्जैन ||  मध्यप्रदेश के उज्जैन में एक युवक मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के कार्यक्रम के दौरान मंच तक पहुंच गया. उसके पास सीएम प्रोटोकॉल का आईडी कार्ड और एक वॉकी-टॉकी बरामद हुआ. उज्जैन  में 2 दिन पहले महाकाल लोक क्षेत्र में ब्रिज के लोकार्पण का कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव खुद थे। कार्यक्रम शाम 7:00 बजे शुरू हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री ने महाकाल मंदिर पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को एक नए ब्रिज की सौगात दी। यह फुट ओवर ब्रिज रुद्रसागर के ऊपर बनाया गया है। इस ब्रिज के लोकार्पण के दौरान एक भव्य कार्यक्रम किया गया इसमें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन व महापौर मुकेश टटवाल मौजूद थे।

फर्जी प्रोटोकाल कर्मी पुलिस हिरासत में

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री की सुरक्षा से जुड़ी एक बड़ी घटना देखने को मिली। दरअसल यहां कार्यक्रम में कोट पेंट पहने गले में सरकारी आईडी कार्ड व कमर में वॉकी-टॉकी लगा हुआ एक युवक पहुंचा। सूट बूट में युवक को देख हर कोई उसे प्रोटोकॉल से जुड़ा हुआ मान रहे थे। ऐसे में एडिशनल एसपी नितेश भार्गव सतर्क हुए और तत्काल अपने अधीनस्थों को संदिग्ध युवक को पकड़ने को कहा। युवक को हिरासत में लिया गया और पूछताछ की गई तो वह पूरी तरह फर्जी पाया गया। फर्जी आईडी कार्ड पर मुख्यमंत्री प्रोटोकॉल का जिक्र था। साथ ही वॉकी-टॉकी भी सरकारी प्रतीत हो रही थी। संदिग्ध युवक से जब पूछताछ की गई तो उसने अपना पता बताया जो कि उज्जैन का ही रहने वाला है। पुलिस ने संदिग्ध के परिजनों से भी पूछताछ की तो पता चला कि उसका पत्नी से भी विवाद चल रहा है।


एसपी प्रदीप शर्मा ने कहा कि मामले में पड़ताल की जा रही है यदि कुछ गड़बड़ पाया जाता है तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आरोपी पुलिस की हिरासत में है। इस युवक को पकड़ने वाली पुलिस टीम को ईनाम दिया जाएगा । युवक का इंटेंशन क्या था इसका पता लगाया जा रहा है। कार्यक्रम में निजी सुरक्षा कर्मी, मंदिर समिति के कर्मचारी और अन्य विभागों से जुड़े हुए लोग भी मौजूद थे । इसलिए युवक अन्य लोगो की आड़ में अंदर तक पहुंच गया। संदिग्ध ने और कहां-कहां फर्जी आईडी कार्ड का उपयोग किया इसका भी पता लगाया जा रहा है।

Related posts

छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदत्त साय लेंगे शपथ , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

Jansamvad Express Digital

जिले तहसील की सीमाए बदलेंगी : संभाग स्तर पर काम शुरू , सरकार ने बनाया परिसिमांकन के लिए अलग आयोग

भाजपा के घोषणा पत्र मोदी की ग्यारंटी को लेकर किसान कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन : विधानसभा बजट के पहले दिन होगा घेराव

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page