Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

इंदौर से उज्जैन के लिए एक और 4 लेन रोड़ होगी तैयार: इंदौर पितृ पर्वत से सीधे कनेक्ट होगा चिंतामण गणेश: 25 गाँव की 228 हेक्टेयर जमीन के अधिग्रहण की प्रकिया शुरू

इंदौर ||  इंदौर  के पितृ पर्वत को उज्जैन के चिंतामण गणेश मंदिर से जोड़ने की तैयारी शुरू हो गई है। मध्यप्रदेश सरकार सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए पितृ पर्वत से चिंतामण गणेश मंदिर तक हाईस्पीड फोरलेन सड़क बना रही है। इसके लिए 228 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सरकार का फोकस इस बार सिंहस्थ में बेहतर कनेक्टिविटी पर है।

चिंतामण गणेश मंदिर को जोड़ने वाला यह बायपास इंदौर में हातोद के पास पितृ पर्वत से जोड़ा जाएगा। पितृ पर्वत से चिंतामण गणेश तक लगभग 50 किलोमीटर लंबा फोरलेन बनाया जा रहा है। इस सड़क के बनने से सिक्स लेन के अलावा इंदौर-उज्जैन के बीच एक और वैकल्पिक रूट मिल जाएगा।

फोर लेन के लिए  25 गांवों की जमीन अधिग्रहित होगी

इस परियोजना के लिए उज्जैन जिले के 6 गांवों और इंदौर जिले के 19 गांवों की कुल 228 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की जा रही है। भूमि अधिग्रहण के लिए धारा 11 के तहत प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) अगले महीने तक तैयार कर ली जाएगी। DPR का काम मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम (MPRDC) द्वारा किया जा रहा है।

अब  1 घंटे मे पूरा होगा उज्जैन इंदौर का सफ़र 

इस हाईस्पीड फोरलेन के बनने से इंदौर और उज्जैन के बीच आवागमन काफी आसान हो जाएगा। खासकर सिंहस्थ जैसे बड़े आयोजनों में भीड़ प्रबंधन में मदद मिलेगी। इस नई सड़क के माध्यम से इंदौर एयरपोर्ट से उज्जैन तक की दूरी महज 30 मिनट में तय की जा सकेगी, जबकि अभी यह दूरी तय करने में लगभग 60 मिनट लगते हैं।

सर्वे का कार्य तेजी से जारी

फोरलेन निर्माण के लिए वर्तमान में तेजी से सर्वे का कार्य किया जा रहा है। इसमें जल संरचनाएं, पेड़, निर्माण आदि से जुड़ा डाटा तैयार किया जा रहा है। DPR तैयार करने की डेडलाइन अगले माह तक रखी गई है। भूमि अधिग्रहण को लेकर दावे और आपत्तियों के लिए अगस्त तक का समय निर्धारित किया गया है। टेंडर प्रक्रिया भी एक से दो महीनों में पूरी कर ली जाएगी।

यह फोरलेन सड़क इंदौर के पितृ पर्वत के पास हातोद से शुरू होकर उज्जैन के चिंतामण गणेश मंदिर के पास बने सिंहस्थ बायपास पर समाप्त होगी। इसकी कुल लंबाई लगभग 50 किमी और चौड़ाई 60 मीटर होगी। इस सड़क से इंदौर के सुपर कॉरिडोर, चंद्रावतीगंज, अजनोद, खजुरिया और हातोद जैसे क्षेत्रों को सीधा फायदा मिलेगा। साथ ही उज्जैन का पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र से भी सीधा संपर्क बन जाएगा।

Related posts

महाकाल मंदिर मामले में 06 और नए आरोपी बने, गणेश धाकड़ को हटाया : अभिषेक बना आरोपी अब मनीष की बारी , कौन है प्रवीण और भीम

Jansamvad Express Digital

भारतीय नौसेना को आज मिलेगा स्वदेशी स्टील्थ युद्धपोत ‘तारागिरी’

अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग सेरेमनी की शुरूआत अन्न सेवा से, 51 हजार को परोसा जाएगा खाना

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page