Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागरतलामराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेगा ग्राम कसारी हरोड़, महिलाओ ने मटकी फोड़ी तो गांव के लोगो ने प्रभात फेरी निकाल पानी नहीं तो वोट नहीं का नारा लगाया

रतलाम | मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के आलोट के अंतर्गत आने वाले ग्राम कसारी हरोड़ के ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव में वोट ना करने का फैसला कर लिया है इस को लेकर गांव के लोगो ने एक प्रभात फेरी निकाल कर ग्रामीणों को जागरूकता का अभियान भी चलाया , दरअसल ये जागरूकता वोट ना करने को लेकर यानि की चुनाव का बहिष्कार करने के लिए है |

आलोट के गाँव कसारी हरोड़ के लोग लम्बे समय से पानी की समस्या को लेकर परेशान है कई बार जनप्रतिनिधि के साथ ही प्रशासन को भी अवगत करवाया गया बावजूद ग्रामीणों की पानी की समस्या का समाधान नहीं हो सका |

इसी को लेकर ग्रामीणों ने नारा दिया पानी नहीं तो वोट नहीं , इस विरोध में ग्रामीणों के साथ महिलाए भी शामिल है और गांव के यानी  ग्राम कसारी हरोड़ के जितने भी पंच साथी एवं उपसरपंच सभी सामूहिक रूप से अपना इस्तीफा भी प्रदान करेंगे यह भी सभी ने मिलकर संकल्प लिया.|

 

विरोध के दोरान प्रभात फेरी निकाली गई गांव के लोगो से चुनाव के बहिष्कार का आह्वान किया गया साथ ही महिलाओ ने मटकी फोड़ कर अपना विरोध दर्ज किया |

Related posts

A सर्टिफिकेट वाली फिल्म OMG 2 में महाकाल बाबा के द्रश्य नहीं मंजूर ,मंदिर पुर्जरियो की आपत्ति जारी

Jansamvad Express Digital

मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ और मिजोरम के बाद अब राजस्थान में भी मतदान संपन्न , बढ़ा मतदान प्रतिशत किसके पक्ष में .30 को तेलंगाना की बारी

Jansamvad Express Digital

 भोपाल- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने व्हाइट टाइगर सफारी का किया भ्रमण

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment