Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीय

नही थम रहा चीन यूक्रेन युद्ध ,अब यूक्रेन युद्ध में रूस को “घातक मदद” दे सकता है चीन : अमेरिका

एंथनी ब्लिंकेन ने सीबीएस को बताया, “अब हमारी चिंता हमें मिली जानकारी के आधार पर है कि वे घातक मदद देने पर विचार कर रहे हैं.”

वाशिंगटन: यूक्रेन रूस के बिच चल रहा युद्ध थमने का नाम नही ले रहा है युद्ध से जुडी खबर अमेरिकी USA विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने रविवार को कहा कि चीन यूक्रेन के खिलाफ अपने युद्ध में रूस को हथियार उपलब्ध कराने पर विचार कर रहा है. उन्होंने बीजिंग को चेतावनी दी कि कोई भी आपूर्ति “गंभीर समस्या पैदा करेगी.” ब्लिंकेन ने सीबीएस (CBS) के “फेस द नेशन” को बताया, “अब हमारी चिंता हमें मिली जानकारी के आधार पर है कि वे घातक मदद देने पर विचार कर रहे हैं.”

यह पूछे जाने पर कि घातक मदद क्या होगा, उन्होंने कहा “गोला-बारूद से लेकर हथियारों तक सब कुछ.”ब्लिंकन ने जर्मनी में अमेरिकी टेलीविजन के साथ इंटरव्यू की एक सीरीज में भी इसी तरह की टिप्पणी की. जर्मनी में शनिवार को उन्होंने म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में भाग लिया और अपने चीनी समकक्ष वांग यी से मुलाकात की.विदेश विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि उन्होंने वांग से कहा था कि “यदि चीन प्रणालीगत प्रतिबंधों से बचकर रूस को सहायता देता है तो इसके परिणाम होंगे.”

कुल मिलाकर अमेरिका की टिप्पणियां अभी तक की सबसे स्पष्ट चेतावनी के रूप में दिखाई दीं. इससे  संकेत मिलता है कि चीन रूस को राजनीतिक या कूटनीतिक समर्थन से आगे बढ़कर यूक्रेन के खिलाफ लगभग एक साल से जारी लड़ाई में मदद करने के लिए तैयार हो सकता है.

अमेरिका के बयान ऐसे समय में आए हैं जब पहले से ही उसके चीन से संबंध तनावपूर्ण चल रहे हैं. अमेरिका ने हाल ही में एक बड़े चीनी जासूसी गुब्बारे को मार गिराया था.

ABC  पर रविवार को ब्लिंकन ने इस बात पर जोर दिया कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने चीनी समकक्ष शी जिनपिंग को पिछले मार्च में ही रूस को हथियार भेजने के खिलाफ चेतावनी दी थी.

इस मुद्दे के जानकार एक प्रशासनिक सूत्र के अनुसार, उस समय से “चीन उस रेखा को पार नहीं करने के लिए सावधान रहा है, जिसमें युद्ध के मैदान में उपयोग के लिए घातक हथियार प्रणालियों को बेचने पर रोक लगाना शामिल है.”

एक शीर्ष रिपब्लिकन सीनेटर, जो म्यूनिख सम्मेलन में भी शामिल हुए, लिंडसे ग्राहम ने कहा कि रूस को हथियार देना चीन के लिए एक गंभीर गलती होगी. उन्होंने कहा, ”यह गंदगी भरी बेवकूफी होगी. यह वैसा ही होगा कि मूवी टाइटैनिक देखने के बाद उसके लिए फिर से टिकट खरीदना.”

Related posts

1500 डमरू बजाकर उज्जैन तोड़ेगा New York का रिकार्ड: जबकि बरेली में हुए संघ के कार्यक्रम में बज चुके है 10008 डमरू

मूर्ति विवाद में हुआ दोनों पक्ष में समझोता ,अब सरदार पटेल और डॉ आंबेडकर दोनों की प्रतिमा लगेगी

Jansamvad Express Digital

कक्षा 5वी एवं 8वी के गणित विषय की परीक्षा स्थगित

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page