Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

प्रसिद्ध पर्यटन स्थल “कॉर्बेट फॉल” पर्यटकों के लिए खुला

उत्तराखंड: रामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल “कॉर्बेट फॉल” को पुनः पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। उत्तराखंड के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने इसे जनमानस को समर्पित किया। सुबोध उनियाल ने विभागीय अधिकारियों को “कॉर्बेट फॉल” को प्लास्टिक मुक्त, सतत एवं ईको-फ्रेंडली पर्यटन मॉडल के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्थानीय लोगों से भी पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की इस पहल में सक्रिय सहयोग करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ईको-फ्रेंडली वन पर्यटन के माध्यम से स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इससे न केवल क्षेत्र की प्राकृतिक धरोहर का संरक्षण होगा, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया जा सकेगा। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि सरकार का उद्देश्य पर्यटन स्थलों को इस प्रकार विकसित करना है कि वे प्रकृति, शिक्षा और स्थानीय संस्कृति, तीनों के संवर्धन के केंद्र बनें।

Related posts

मध्यप्रदेश में बड़ा सायबर अटेक पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का मोबाइल नंबर हैक , कई कांग्रेसियों से मांगे पैसे ,दो युवक पकडाए

jansamvadexpress

आज केन-बेतवा लिंक परियोजना की आधाशिला रखेंगे पीएम मोदी : एमपी के खजुराहो में होगा कार्यक्रम

jansamvadexpress

20 साल बाद एक मंच पर ठाकरे ब्रदर्स : हिंदू और हिंदुस्तान मंजूर, लेकिन हिंदी थोपना नहीं

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token