Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

आज केन-बेतवा लिंक परियोजना की आधाशिला रखेंगे पीएम मोदी : एमपी के खजुराहो में होगा कार्यक्रम

खजुराहो ||  देश के  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्यप्रदेश आ रहे है |  दोपहर करीब  12:30 बजे पीएम  खजुराहो पहुंचेंगे।  और लगभग २ बजे तक  यहां रहेंगे। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी मोजूद रहेंगे |  इस दौरान पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर केन-बेतवा लिंक परियोजना की आधाशिला रखेंगे। सुरक्षा के लिए 4000 पुलिस जवान तैनात रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व पीएम और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी पर लघु फिल्म दिखाई जाएगी। अटल बिहारी पर स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी किया जाएगा। इसके बाद पीएम मोदी बटन दबाकर केन-बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना की आधारशिला रखेंगे।

पीएम मोदी ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन, नए अटल ग्राम सुशासन भवन का भूमि पूजन भी करेंगे। करीब 1.45 बजे पर मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद खजुराहो एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

Related posts

महाकाल का प्रसाद जाएगा नेपाल : मुख्यमंत्री डॉ यादव आज दिखाएँगे हरीझंडी

Jansamvad Express Digital

“एम्स भोपाल में 9वाँ सिद्ध दिवस का आयोजन : जनस्वास्थ्य एवं समग्र कल्याण के लिए सिद्ध चिकित्सा का संदेश”

दिल्ली में छात्र आंदोलन के समर्थन में आए अन्ना हजारे, अहिल्यानगर में किया दो घंटे का ‘मौन आंदोलन’

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment