Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयभोपालभोपाल संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

महिला सशक्तिकरण की थीम पर मनेगा अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस

भोपाल-: अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस 10 दिसम्बर को महिला सशक्तिकरण की थीम पर मनाया जायेगा। सोमवार को मानव अधिकार आयोग के सदस्य डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने मानव अधिकार आयोग के सभागृह में समीक्षा बैठक ली। डॉ. सिंह ने कहा कि इस बार का अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस महिला सशक्तिकरण पर आधारित होगा। उन्होंने आयोग के सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करें और समय-सीमा में इसका क्रियान्वयन हो। बैठक में आयोग के प्रमुख सचिव मुकेश चन्द्र गुप्ता (आईएएस), उप पुलिस महानिरीक्षक मुकेश कुमार श्रीवास्तव, रजिस्ट्रार लॉ संदीप कुमार श्रीवास्तव और अपर संचालक महिला बाल विकास सीमा ठाकुर उपस्थित रहे।

 

 

 

Related posts

नहीं कम हो रहा शिवराज सिंह का दर्द , फिर मंच से कहा होर्डिंग से फोटो ऐसे गायब हुए जैसे गधे के सिर से सींग

jansamvadexpress

रंगो के पर्व होली रंगपंचमी त्योहार को लेकर शांतिसमिति की बैठक आयोजित

jansamvadexpress

एक पत्र ने न्यूज़ चेनल की डिबेट वाली दूकान की बंद : NBDA ने समाचार चेनलो को जारी किया पत्र

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token