Jan Samvad Express
Breaking News
Prime Minister Narendra Modi waves towards his supporters during a roadshow in Varanasi, India, April 25, 2019. REUTERS/Adnan Abidi
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

Modi Gujarat Visit : ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार गुजरात पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी; वडोदरा में कर रहे रोड शो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद यह उनका पहला गुजरात दौरा है। वे आज और कल गुजरात में रहेंगे। वे राज्य में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी आज तीन रोड शो भी करेंगे, पहला रोड शो उन्होंने वडोदरा में किया।

वडोदरा ||  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार और मंगलवार को गुजरात दौरे पर हैं। वडोदरा में PM मोदी ने एयरपोर्ट से एयरफोर्स गेट तक एक किमी लंबा रोड शो किया। इसे ‘सिंदूर सम्मान यात्रा’ का नाम दिया गया| इस दोरान कर्नल सोफिया कुरैशी का परिवार भी मौजूद रहा। परिवार ने PM का स्वागत किया। मोदी आज गुजरात में 3 रोड शो और तीन कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। पीएम वडोदरा के बाद दाहोद में जनसभा करेंगे। इस दौरान कई रेलवे प्रोजेक्ट्स का इनॉगरेशन करेंगे। दोपहर में प्रधानमंत्री भुज और अहमदाबाद में रोड शो निकालेंगे। सोमवार रात वे राजभवन में रुकेंगे। अगले दिन 27 मई को मोदी गांधीनगर में महात्मा मंदिर शहरी विकास मंत्रालय के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। फिर अहमदाबाद से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। पीएम दो दिन में 77,400 करोड़ रुपए से ज्यादा की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।

पीएम मोदी का कल का कार्यक्रम
कल यानी 27 मई को प्रधानमंत्री मोदी गांधीनगर के महात्मा मंदिर में एक विशेष कार्यक्रम में भाग लेंगे, जिसमें विभिन्न विभागों के अंतर्गत 5,536 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा।
  • प्रधानमंत्री गांधीनगर में गुजरात शहरी विकास की 20वीं वर्षगांठ के समारोह में भाग लेंगे और शहरी विकास वर्ष 2025 की शुरुआत करेंगे।
  • प्रधानमंत्री वेरावल और अहमदाबाद के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस और वलसाड तथा दाहोद स्टेशनों के बीच एक एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।
  • प्रधानमंत्री आमान परिवर्तित कटोसन-कलोल खंड का भी उद्घाटन करेंगे और इस पर एक मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाएंगे।
भुज में शुरू होगा अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट

भुज में प्रधानमंत्री जिन विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे उनमें खावड़ा अक्षय ऊर्जा पार्क में उत्पन्न अक्षय ऊर्जा की ट्रांसमिशन (प्रसारण) परियोजनाएं, ट्रांसमिशन नेटवर्क विस्तार और तापी में एक ‘अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट शामिल हैं।

Related posts

अजित पवार का आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

jansamvadexpress

नये साल के स्वागत के लिए रिकॉर्ड संख्या में पहुंचे पर्यटक, प्रशासन की माकूल व्यवस्थाएं

jansamvadexpress

उज्जैन में देर रात से झमाझम बारिश , शिप्रा नदी उफान पर , स्कुल की छुट्टी घोषित

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token