Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

PM मोदी ने आदि कैलाश के दर्शन किए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार सुबह उत्तराखंड के पिथौरागढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने आदि कैलाश के दर्शन किए और पार्वती कुंड में पूजा-अर्चना की। यह जोलिंगकोंग इलाका है। यहां से 20 किलोमीटर की दूरी के बाद चीन की सीमा शुरू हो जाती है। नरेंद्र मोदी देश के पहले PM हैं, जिन्होंने उत्तराखंड से लगी भारत-चीन सीमा पर आदि कैलाश पर्वत का दर्शन किया।

वे यहां पिथौरागढ़ जिले में करीब 4200 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और उद्घाटन करेंगे। पहले पीएम दो दिन (11-12 अक्टूबर) तक उत्तराखंड के दौरे पर जाने वाले थे, लेकिन किसी वजह से उनका दौरा एक ही दिन का कर दिया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इसकी पुष्टि की थी।

Related posts

पुष्प नक्षत्र पर सोने के जेवर खरीद रहे है तो सावधान : गोल्ड केरेट और प्राइस क्रास चेक करें फिर ख़रीदे , DP ज्वेलर्स पकड़ा जा चूका है नकली होलमार्क केस में

jansamvadexpress

मंदिर मस्जिद मामले में डॉ भागवत के बयान का RSS मुखपत्र की संपादकी में समर्थन: लिखा स्वार्थ के लिए मंदिर का प्रचार गलत

jansamvadexpress

एवरग्रीन ग्रुप द्वारा शासकीय प्राथमिक विद्यालय मनाया बाल दिवस

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token