Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking NewsUncategorizedराष्ट्रीय

फिर एक रेल हादसा ,4 यात्री की मौत ,दिल्ली से गुवाहाटी जा रही नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस (12506) हादसे का शिकार

पटना |  बिहार में दिल्ली से गुवाहाटी जा रही नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस (12506) बुधवार की रात हादसे का शिकार हो गई। ट्रेन की सभी 21 बोगियां पटरी से उतर गईं, जिनमें एसी-3 टियर की दो बोगियां पलट गईं। इस हादसे में 4 यात्रियों की मौत हुई है, जिनमें दो पुरूष, एक महिला और एक बच्ची (5) शामिल है।

यह हादसा बक्सर-आरा के बीच रघुनाथपुर स्टेशन के पास रात में 9 बजकर 35 मिनट पर हुआ। ट्रेन में सवार 100 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। इनमें 5 से 20 लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें एम्स पटना भेजा गया है। अन्य घायलों का स्थानीय अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

ट्रैक टूटने से ट्रेन के डीरेल होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के बाद पटरी दो फीट तक फट गई। उधर ट्रेन के गार्ड ने बताया, ‘दुर्घटना के वक्त ट्रेन करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। एकदम से ब्रेक लगा और ट्रेन डीरेल हो गई। पोल संख्या 629/8 के पास कर्व था। यहां से ट्रेन की चार बोगी निकल गईं। फिर एक-एक कर सभी बोगियां डीरेल होती चली गईं। इस ट्रेन के आने से आधा घंटे पहले एक पैसेंजर ट्रेन (03210) इसी ट्रैक से गुजरी थी।’

Related posts

जिला निर्वाचन का मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर प्रयास , सरकारी कर्मचारियों को दिए ज्यादा मतदान करवाने के निर्देश

भाजपा नेता भगवान पण्ड्या का जन्मदिन धूमधाम से बनाया गया इंगोरिया मैं कार्यकर्ताओं द्वारा

दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल का बड़ा एलान पानी के सभी बिल होंगे माफ़

Leave a Comment