खबर जरा हटके
Sociel Media पर अक्सर आपने ऐसे वीडियो देखे होंगे जिन्हें देखकर दोबारा देखने का मन करता हैं,और जिन्हें देखकर हैरानी भी होती है.वायरल वीडियो में लोग अपने टैलेंट का प्रदर्शन करते हैं, तो किसी में जादू का जलवा बिखेरते हैं. चलते राह में कोई मैजिशियन एपल के लैपटॉप से एपल गायब कर देता है, तो कोई अपने दांतों से बड़े-बड़े गाड़ियों को खींचता है. इतना ही नहीं, कुछ लोग अपने डांस परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीतते हैं, तो कुछ गाना गाकर रातों-रात वायरल हो जाते हैं. लेकिन इन सबसे अलग कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो अपने अजब-गजब तकनीक से सामान बेचने के कारण वायरल हो जाते हैं. जैसे गुजरात का डॉली चायवाला. हालांकि, ये इकलौता ऐसा शख्स नहीं है. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक आइसक्रीम वेंडर महिला को आइसक्रीम देने के पहले परेशान कर रहा है और महिला आइसक्रीम खाने के लिए ललचा रही है.
View this post on Instagram
महिला बार-बार आइसक्रीम को पकड़ना चाह रही है, लेकिन आइसक्रीम वेंडर उसके हाथों के पास ले जाकर तपाक से छीन लेता है. महिला के चेहरे पर परेशानी साफ देखी जा सकती है. लेकिन फिर महिला ने जो किया, वो हैरान करने वाला था. वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक आइसक्रीम वेंडर महिला की तरफ आइसक्रीम बढ़ा रहा है. वो जैसे ही हाथों से पकड़ने की कोशिश करती है, वैसे ही वेंडर उसे खाली कोन पकड़ा देता है. बार-बार वो ऐसा करता है. फिर आखिरी में वो महिला को आइसक्रीम दे देता है और सोचता है कि महिला आराम से पैसे देकर चली जाएगी. लेकिन यही पर एक ट्विस्ट होता है. महिला आइसक्रीम वेंडर को ऐसा सबक सिखाती है कि वो आगे से कस्टमर को परेशान करने से पहले हजार बार सोचेगा.
View this post on Instagram
दरअसल, आइसक्रीम वाले के हरकत से महिला काफी चिढ़ जाती है. ऐसे में जब पैसा देने की बारी आती है, तब वो भी कुछ वैसा ही स्टंट करने लगती है. लेकिन महिला के चेहरे का एक्सप्रेशन देखकर ऐसा लगता है कि वो ताइक्वांडो करने लगी. अगर आइसक्रीम वाले का चेहरा पास में होता तो शायद एक-दो पंच भी लगा देती है. महिला के इस एक्सप्रेशन की वजह से यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में नजर आ रही महिला का नाम आलिया बेतुगेवा (Aliya Baytugaeva) है. इंस्टाग्राम पर आलिया को 71 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. वहीं, अब तक इस वीडियो को 82 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
वायरल वीडियो को 1 .40 लाख से ज्यादा Users ने Like किया है, वहीं 5800 से ज्यादा Comments आए हैं. हजारों लोगों ने वीडियो को शेयर भी किया है. वीडियो पर अपनी क्षेत्रीय भाषा में कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है कि
( Мороженое хоть вкусное ) आइसक्आरीम स्इवादिष्सट है |
दूसरे यूजर ने लिखा है कि ये तुर्की आइसक्रीम का मजाक है. ये बेचारे आइसक्रीम बेचने के लिए इतनी मेहनत करते हैं, लेकिन लोग इसे भी अपने अहंकार से जोड़ देते हैं. तीसरे यूजर ने लिखा है कि अगर आपको ऐसी चीजें पसंद नहीं तो ऐसे आइसक्रीम पार्लरों में क्यों जाना? आखिर यह उनके काम की एक तरकीब है. ये तो वहीं बात हो गई कि सर्कस में जाकर जोकर पर गुस्सा किया जाए.
