Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

केंद्र सरकार का आज होगा बजट पेश: बजट से पहले शेयर बाजार में गिरावट

नई दिल्ली |  नई सरकार बनने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में सुबह 11 बजे बजट पेश करने वाली हैं। ये वित्त मंत्री का लगातार 7वां बजट है। इस बार बजट में महिला, युवा और किसानों पर फोकस दिख सकता है। मिडिल क्लास को भी टैक्स में राहत मिल सकती है।

वित्त मंत्री ने सबसे पहले मंत्रालय पहुंचकर अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने राष्ट्रपति भवन पहुंचीं, जहां राष्ट्रपति ने उन्हें दही-चीनी खिलाई। इसके बाद वह संसद भवन पहुंचीं। वित्त मंत्री केंद्र शासित राज्य जम्मू-कश्मीर का बजट भी पेश करेंगी।

बजट से पहले शेयर बाजार में दिखी गिरावट

बजट से पहले आज यानी 23 जुलाई को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स 100 अंक की गिरावट के साथ 80,390 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में 50 अंक की गिरावट है, ये 24,450 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। रेलवे, डिफेंस और इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों के शेयरों में फोकस रहेगा क्योंकि बजट में इससे जुड़ी बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं।

एशियाई बाजार में मिक्स्ड कारोबार

  • एशियाई बाजार आज मिक्स्ड कारोबार कर रहे हैं। जापान के निक्‍केई में 0.20% की तेजी, हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 0.12% की गिरावट है। चीन का शंघाई कंपोजिट 0.51% नीचे है।
  • फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FIIs) ने 22 जुलाई को ₹3,444.06 करोड़ के शेयर खरीदे। इस दौरान डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DII) ने ₹1,652.34 करोड़ के शेयर बेचे।
  • 22 जुलाई को अमेरिकी बाजार डाओ जोंस 0.32% चढ़कर 40,415 पर बंद हुआ। NASDAQ 1.58% चढ़कर 18,007 के स्तर पर बंद हुआ। S&P 500 में 1.08% की तेजी रही।

Related posts

शनिचारी अमावस्या पर भक्तो ने लगाई आस्था की डुबकी

भोपाल में आवारा कुत्त्रो को लेकर नगर निगम की मुहीम,उज्जैन में नगर निगम की नहीं खुल रही नींद

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का अलर्ट कई राज्यों में ओले गिरने की सम्भावना : मध्यप्रदेश में शुरू हुई कडाके की ठण्ड

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment