एमपी टूरिज्म || मध्य प्रदेश भारत का एक ऐसा राज्य है, जहां आप कई ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों के साथ, यहां होने वाली कई एडवेंचर एक्टिविटीज भी कर सकते हैं। पर्यटक यहां के मंदिरों, स्मारकों, नेशनल पार्क की यात्रा करने के अलावा, कई एडवेंचर स्पोर्ट्स का भी मजा लेते हैं। अगर आप अपने दोस्तों या परिवार वालों के साथ मध्य प्रदेश घूमने जा रहे हैं, तो आपको यहां कई साहसिक गतिविधियां करने को मिल जाएंगी, जिनमें से रिवर राफ्टिंग, जिप-लाइनिंग, जंपिंग, स्लाइडिंग जैसी एक्टिविटीज शामिल हैं।
मध्यप्रदेश में ट्रैकिंग – Trekking In Madhya Pradesh In Hindi
मध्य प्रदेश में ऐसे बहुत सारे पर्यटन स्थल हैं, जिनका मजा लेने के बाद आप ट्रैकिंग करने के लिए जा सकते हैं। यहां कई रास्तों और पहाड़ों पर ट्रैकिंग जैसी मजेदार एक्टिविटी करवाई जाती है। ट्रैकिंग के साथ-साथ आप कई प्राकृतिक नजारों का आनंद उठा सकते हैं। मध्य प्रदेश के सबसे मशहूर ट्रैकिंग करने की जगहों में कान्हा ट्रेक, पचमढ़ी ट्रेक और अमरकंटक ट्रैक शामिल हैं। मध्य प्रदेश में ट्रैकिंग करने का सबसे अच्छा समय नवंबर से दिसंबर और जनवरी से मार्च के बीच है।
नए साल पर जा सकते है अमरकंटक
मां नर्मदा की पवित्र नगरी अमरकंटक में पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है. नए साल से पहले ही यहां कलेक्टर हर्षल पंचोली के दिशा निर्देशन में कई एडवेंचर एक्टिविटी शुरू की जा रही हैं. जिसमें मैकल पार्क व मेला ग्राउंड में एडवेंचर फेस्ट प्रारंभ किया गया है. इसका लाभ पर्यटकों को मिलेगा और वे अमरकंटक के अद्भुत सौंदर्य का अनुभव प्राप्त कर सकेंगे. खासतौर पर हॉट एयर बैलून से अमरकंटक का सौंदर्य निहार सकेंगे.
मध्यप्रदेश के अमरकंटक में हॉट एयर बैलून का उठाए लुत्फ़
मां नर्मदा के उद्गम स्थल पर पहुंचने वाले पर्यटक आध्यात्मिक अनुभव के साथ अब एडवेंचर का रोचक अनुभव प्राप्त कर सकेंगे. पुष्पराजगढ़ एसडीएम सुधाकर सिंह बघेल ने बताया कि “अमरकंटक में बंजी जंपिंग, हॉट एयर बैलून, रोलरकोस्टर, मिकी माउस, पैरासेलिंग सहित लगभग 16 विविध साहसिक गतिविधि आयोजित किए जाने की शुरुआत हो चुकी है. पर्यटक इसका आनंद ले रहे हैं. इससे यहां पर्यटन गतिविधि बढ़ रही है.” वहीं, सतपुड़ा एडवेंचर क्लब के विनय साहू ने कहा, “आने वाले दिनों में इसे और भी विकसित किया जाएगा.”
मध्य प्रदेश के ओरछा में रिवर राफ्टिंग का उठाए लुत्फ़
रिवर राफ्टिंग का नाम सुनते ही बहुत से लोगों के दिमाग में ऋषिकेश जैसी खूबसूरत जगह आ जाती है। लेकिन मध्य प्रदेश भी रिवर राफ्टिंग के लिए बेहद फेमस है। रिवर राफ्टिंग मध्य प्रदेश के ओरछा जिले में करवाई जाती है, जहां आप बेतवा नदी का पूरा मजा ले सकते हैं। यहां नदी में 3 किलोमीटर तक रिवर राफ्टिंग करवाई जाती है। यहां रिवर राफ्टिंग की फीस 800 र 2000 रुपए तक है। रिवर राफ्टिंग लगभग 40-45 मिनट तक करवाई जाती है। मध्य प्रदेश में रिवर राफ्टिंग के लिए जून से अगस्त तक का मौसम एकदम बेस्ट है।
मध्य प्रदेश के पंचमढ़ी और भोपाल में पैराग्लाइडिंग उठाए लुत्फ़
लोगों को हिल स्टेशन पर जाकर पैराग्लाइडिंग करने का बेहद शौक होता है। पैराग्लाइडिंग एक गाइड की निगरानी में की जाती है, जहां आप कैमरा पकड़कर खुली वादियों के साथी अपनी फोटो खींच सकते हैं। अगर आप मध्य प्रदेश में पैराग्लाइडिंग की कोई दिलचस्प जगह देख रहे हैं, तो आप हम बता दें, यहां पंचमढ़ी और भोपाल में पैराग्लाइडिंग एक्टिविटी करवाई जाती है। मध्य प्रदेश में पैराग्लाइडिंग करने के लिए अक्टूबर से दिसंबर और जनवरी से अप्रैल का समय सबसे अच्छा है।




