Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी कल से 2 मार्च तक भारत के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे

नई दिल्ली || कनाडा के प्रधानमंत्री विभिन्न व्यावसायिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे | कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी कल से 2 मार्च तक भारत के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। यह प्रधानमंत्री कार्नी की भारत की पहली आधिकारिक यात्रा होगी। विदेश मंत्रालय ने बताया है कि प्रधानमंत्री कार्नी कल मुंबई पहुंचेंगे। अगले दो दिन में, वे विभिन्न व्यावसायिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। साथ ही भारत और कनाडा के सीईओ, उद्योग और वित्तीय विशेषज्ञों, नवप्रवर्तकों, शिक्षाविदों तथा भारत में स्थित कनाडाई पेंशन फंड के प्रतिनिधियों से बातचीत भी करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्नी पहली मार्च को नई दिल्ली पहुंचेंगे। अगले दिन वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ  हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। दोनों नेता भारत-कनाडा रणनीतिक साझेदारी के विभिन्न क्षेत्रों में अब तक हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे। वे व्यापार और निवेश, ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिज, कृषि, शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार, तथा दोनों देशों के बीच संबंधों सहित प्रमुख स्तंभों में चल रहे सहयोग का भी जायजा लेंगे। दोनों नेता क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी विचार-विमर्श करेंगे।

बाद में प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री कार्नी भारत-कनाडा सीईओ फोरम में भी शामिल होंगे। आकाशवाणी संवाददाता ने बताया है कि यह दौरा भारत और कनाडा के द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है। दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने पहले ही एक रचनात्मक और संतुलित साझेदारी को आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की है, जो एक-दूसरे की चिंताओं और संवेदनशीलता के प्रति पारस्परिक सम्मान, मजबूत जन-संबंधों और बढ़ती आर्थिक पूरकता पर आधारित होगी।

Related posts

आज ग्वालियर दौरे पर रहेंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया

jansamvadexpress

विक्रम विश्व विद्यालय के प्रोफ़ेसर पर ABVP का गंभीर आरोप , कुलपति बोले मामले में जाँच के लिए कमेटी बनाई जाँच के बाद होगी कार्रवाही

jansamvadexpress

कोलंबिया में भीषण विमान हादसा, सांसद समेत 15 लोगों की मौत

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token