Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़राजनीतिरायपुरराष्ट्रीय

छतीसगढ़ में पहले चरण की वोटिंग आज ,20 सीटो पर मतदाता करेंगे मतदान

रायपुर |  छत्तीसगढ़ राज्य  में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आज  पहले चरण के तहत राज्य  की 20 सीटों पर वो​टिंग जारी है। 10 सीटों पर सुबह 7 से 3 और बाकी की 10 पर सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान का समय निर्धारित किया गया है। कई मतदान केंद्रों पर ईवीएम खराब होने के चलते करीब एक घंटे देरी से वोटिंग शुरू हो सकी। वहीं बस्तर सांसद और चित्रकोट से कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज वोट नहीं देने पर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं।

दूसरी ओर नारायणपुर में 3 दिन पहले नक्सलियों के हमले में मारे गए भाजपा नेता रतन दुबे का परिवार भी वोट डालने पहुंचा। रतन के पिता के साथ उनकी बेटी मतदान करने आई थीं। इस दौरान रतन के पिता ने कहा कि, उनके बेटे की क्या गलती थी, कि उसे मार दिया। मेरे बेटे की पत्नी, भाई, बहू और मैं वोट देने आए हैं। नक्सल समस्या का हल निकलना चाहिए।

Related posts

कांग्रेस नेता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की मुंह बोली बहन ने ली भाजपा की सदस्यता।

jansamvadexpress

आज से दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र

jansamvadexpress

सास की हरकतों के कारण परेशान होकर परिवार के बिना ही Dream Vacation से वापस आ गया दामाद

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token