Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsराजनीतिराष्ट्रीय

दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन की रेगुलर जमानत पर आज सुनवाई

आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की रेगुलर जमानत पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में की सुनवाई जस्टिस एएस बोपन्ना और जस्टिस बेला एम त्रिवेदी की बेंच कर रही है।

26 मई को कोर्ट ने जैन को सशर्त छह हफ्ते की अंतरिम जमानत दी थी। कोर्ट ने कहा था कि सत्येंद्र मीडिया से बात नहीं करेंगे और बिना परमिशन दिल्ली नहीं छोड़ेंगे। इसके बाद 9 अक्टूबर को हुई सुनवाई में कोर्ट ने अंतरिम जमानत 18 अक्टूबर तक बढ़ा दी थी।

जैन 31 मई 2022 से हिरासत में थे। 6 अप्रैल 2023 को दिल्ली हाईकोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद मई 2023 में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी, जहां से उन्हें 360 दिन बाद 42 दिन की जमानत मिली थी।

Related posts

सामाजिक सरोकार के लिए देशभर में प्रचलित संस्था दानपात्र के यूट्यूब पर हुए 6 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स, 10 करोड़ लोगों ने कार्य को सराहा।

वोटर लिस्ट विवाद पर सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का मार्च, रास्ते में रोका गया काफिला; राहुल गांधी समेत नेताओं की याचिका दाखिल

इंदौर में प्रियंका की सभा और रोड शो के बाद अब भाजपा का मोदी कार्ड कल होगा रोड शो

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment