Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्य

दीपावली पर खाद्य विभाग की कार्रवाही , अमानक पतासे किये जप्त

उज्जैन |  दीपावली से पहले उज्जैन में खाद्य विभाग की बड़ी कार्यवाही ,गदा पुलिया के पास पताशे बनाने के गोदाम पर छापा मारकर अधिकारियों ने बड़ी मात्रा में अमानक स्तर के पताशे सहित बनाने वाली सामग्री भी जब्त की है।

दिवाली के समय पूजन पाठ और खाने के उपयोग में आने वाली पताशे को बनाने वाले श्री गणेश प्रसाद भंडार पर खाद्य विभाग की टीम ने गुरुवार को कार्रवाई की। यहाँ पर बड़ी मात्रा में अमानक स्तर के पताशे ,कलर,टीनोपोल सहित शक्कर को जब्त किया है। टीम जब यहाँ पहुंची तो सारा सामान गंदगी में रखा हुआ पाया गया। पताशे भी अमानक स्तर के दिखाई दिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी बसंत दत्त शर्मा एवं बी. एस. देवलिया ने बताया कि आकाश माली की गदापुलिया के पास गणेश प्रसाद भण्डार के नाम से कारखाना पाया गया, जिसमें गंदगी में अत्यधिक कलर मिलाकर रंगीन लाल, पीले, सफेद पताशे मानव उपभोग हेतु बनाये जा रहे थे। मौके पर 2.5 क्विंटल रंगीन पताशे, 21 क्विंटल शक्कर बूरा, 8 कट्टे शक्कर एवं लगभग आधा किलो टीनोपाल (व्हाईटनिंग एजेंट) अखाद्य पदार्थ पाया गया। मौके पर पताश, शक्कर एवं टीनोपाल के 06 नमूनें लिये जाकर राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे गये एवं शेष सामग्री जप्त कर कारखाना सील किया गया ।

Related posts

जनसुनवाई में अधिकारियों ने सुनी आवेदकों की समस्याएं, 140 आवेदन हुए प्राप्त

jansamvadexpress

भोपाल में वार्ड 41 में उपचुनाव आज ,09 जनवरी को होगी काउंटिंग

jansamvadexpress

बेटे की मन्नत पूरी होने के साथ ही पिता ने तोल दिया नोटों से : दान कर दिए सभी रूपये मंदिर में

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token