उज्जैन। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी व प्रदेश प्रभारी महेंद्रसिंह वोरा की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष शेख अलीम ने महिदपुर विधानसभा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रतापसिंह गुर को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उक्त नियुक्ति पर कांग्रेस जनों व मित्र मंडल ने बधाई देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथजी, राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह वोरा व प्रदेश अध्यक्ष शेख अलीम का आभार व्यक्त किया है।

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष प्रताप सिंह गुर