Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट से इतर लिकटेंस्टीन के राजकुमार प्रिंस एलोइस के साथ द्विपक्षीय बैठक की

नई दिल्ली || विदेश मंत्रालय ने बताया कि बैठक के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट से इतर, लिकटेंस्टीन के राजकुमार प्रिंस एलोइस के साथ द्विपक्षीय बैठक की। विदेश मंत्रालय ने बताया कि बैठक के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की गई। दोनों पक्षों ने भारत-ईएफटीए व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौते को आगे बढ़ाते हुए, विशेष रूप से व्यापार, निवेश, एआई, नवाचार और कौशल विकास सहित उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्रों में दोनों देशो के बीच सहयोग बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।

प्रधानमंत्री ने स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी के साथ भी बैठक की। उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की और व्यापार तथा निवेश, डिजिटल प्रौद्योगिकी, रक्षा, अंतरिक्ष, ऊर्जा, संस्कृति और जन-संबंधों सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने भारत-यूरोपीय संघ के ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते और भारत-यूरोपीय संघ के संयुक्त व्यापक रणनीतिक एजेंडा 2030 को अपनाने से संबंधों में नई गति का स्वागत किया। दोनों नेताओं ने पारस्परिक लाभ के लिए विशेष रूप से डिजिटल क्षेत्र में, भारत-स्लोवाक गणराज्य के संबंधों को और मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखण्ड में करेंगे प्रचार : दो सभाओ को करेंगे संबोधित

jansamvadexpress

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 6वीं पुण्यतिथि: राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

jansamvadexpress

घट्टिया के लवखेड़ी हनुमान मंदिर में कन्हैया मित्तल की होने वाली भजन संध्या को लेकर स्थल का किया निरीक्षण।

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token