Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखण्ड में करेंगे प्रचार : दो सभाओ को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को झारखंड विधानसभा के पहले फेज में होने वाली 43 सीटों पर चुनाव के लिए गढ़वा और चाईबासा में दो रैलियां करेंगे। इन दो रैलियों के जरिए प्रधानमंत्री कुल 23 सीटों को साधने की कोशिश करेंगे। 2019 में भाजपा इन 23 में से सिर्फ 5 सीटें ही जीत पाई थी। हालांकि, वर्तमान में देखें तो 2019 में जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय जीते सरयू राय NDA प्रत्याशी हैं। साथ ही हुसैनाबाद से NCP के टिकट पर चुनाव जीते कमलेश सिंह इस बार भाजपा प्रत्याशी के तौर पर मैदान में है।

झारखंड पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा- ‘झारखंड की जनता-जनार्दन ने विधानसभा चुनाव में भाजपा की विजय का शंखनाद कर दिया है। लोकतंत्र के उत्सव में जोश और उत्साह से भरे इसी माहौल के बीच आज सुबह करीब 11:30 बजे गढ़वा में और दोपहर बाद लगभग 3 बजे चाईबासा में अपने प्रियजनों से संवाद का सौभाग्य मिलेगा।’

गढ़वा जिला पलामू प्रमंडल में आता है। यहां विधानसभा की 9 सीटें हैं। वहीं, चाईबासा कोल्हान प्रमंडल में आता है। यहां विधानसभा की कुल 14 सीटें हैं। 2019 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पलामू प्रमंडल की 9 में से 5 और कोल्हान की 14 में से एक भी सीट नहीं जीत पाई थी।

प्रधानमंत्री की पहली रैली गढ़वा शहर से सटे चेतना गांव स्थित श्रीकृष्ण गौशाला मैदान में सुबह करीब 11:30 बजे होगी। आजादी के बाद गढ़वा में पहली बार किसी प्रधानमंत्री की चुनावी सभा होगी। इसके बाद दोपहर 3 बजे PM चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान में रैली को संबोधित करेंगे।

Related posts

7 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव , 4 जून को घोषित होंगे परिणाम

Jansamvad Express Digital

वक्फ बील लोकसभा में हुआ पास आज राज्यसभा जाएगा , कांग्रेस , AIMIM आप सपा सहित कई दल के सांसदों ने किया विरोध

सहारा श्री के झांसे में आई भोलीभाली जनता को अब तक नही मिली राहत , उपभोक्ताओ ने खोला मोर्चा सहारा के एजेंटों को बनाया गधा खिलाएं गुलाब जामुन

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment