Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

बंगाल की खाड़ी में ब्रह्मोस का सफल कॉम्बैट लॉन्च

नई दिल्ली || भारतीय सेना ने बंगाल की खाड़ी में ब्रह्मोस मिसाइल का सफल कॉम्बैट लॉन्च कर अपनी प्रबल क्षमताओं का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। तेज गति, अद्भुत सटीकता और प्रबल विनाशकारी शक्ति से लैस ब्रह्मोस ने निर्धारित लक्ष्य को बिल्कुल सही निशाने पर भेदा, जिससे भारतीय सेना की परिचालन क्षमताओं में निरंतर हो रहे सशक्तिकरण की पुष्टि हुई।

यह परीक्षण दक्षिणी कमान द्वारा संचालित किया गया, जो भारत की बढ़ती रक्षा आत्मनिर्भरता और अत्याधुनिक तकनीक के विकास में हो रही प्रगति का स्पष्ट संकेत है। इस सफलता ने न केवल सेना की तत्काल प्रतिक्रिया क्षमता और युद्ध तैयारी को मजबूत किया है, बल्कि भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए देश की रणनीतिक मजबूती को भी उजागर किया है। ब्रह्मोस की यह उपलब्धि आत्मनिर्भर भारत की भावना को मजबूत किया।

Related posts

जरूरतमंद महिलाओ को रोजगार शुरू करवा कर आत्मनिर्भर बनाने का कदम उठाया , कोरोना काल में पति की हुई मौत ,लाइन्स क्लब शिप्रा का सकारात्मक कदम

jansamvadexpress

जम्मू कश्मीर में चुनाव एलान के बाद कांग्रेस में दिखने लगी दरार: नेशनल कांफ्रेंस के साथ गठबंधन के बाद दरार

jansamvadexpress

उज्जैन- श्री महाकाल की नगरी अवंतिका में विदेशी पक्षियों का डेरा

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token