Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

भाजपा सांसद का विवादित बयान कहा संविधान से धर्म निरपेक्ष शब्द हटाने के लिए लोकसभा के साथ राज्यसभा में दो तिहाई बहुमत की जरुरत है

कर्नाटक | भाजपा के एक सांसद के बयान से देश की राजनीति में भूचाल आ गया है , दरअसल  कर्नाटक के भाजपा सांसद अनंत कुमार हेगड़े ने रविवार को कहा- हिंदुओं को फायदा पहुंचाने के लिए संविधान से धर्मनिरपेक्ष शब्द हटाया जा सकता है। उत्तर कन्नड़ जिले में एक सार्वजनिक रैली में हेगड़े बोले- अगर यह सब बदलना है, तो सिर्फ लोकसभा में बहुमत के वोटों से नहीं होगा। हमें लोकसभा के साथ-साथ राज्यसभा में दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता होगी। हेगड़े के इस बयान के सामने आते ही विपक्ष ने भाजपा को घेरना शुरू कर दिया। राहुल गांधी ने कहा- भाजपा का आखिरी लक्ष्य बाबासाहेब के संविधान को खत्म करना है।

राहुल ने सोशल साइड X  पर  लिखा- संघ परिवार के छिपे मंसूबों का ऐलान

राहुल ने सोशल मीडिया X पर लिखा- भाजपा सांसद का बयान कि उन्हें 400 सीट संविधान बदलने के लिए चाहिए, नरेंद्र मोदी और उनके ‘संघ परिवार’ के छिपे हुए मंसूबों का सार्वजनिक ऐलान है।

उन्हें न्याय, बराबरी, नागरिक अधिकार और लोकतंत्र से नफ़रत है। हम आजादी के नायकों के सपनों के साथ ये षड्यंत्र सफल नहीं होने देंगे और अंतिम सांस तक संविधान से मिले लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई लड़ते रहेंगे।

भाजपा ने अपने ही सांसद के बयान से किया किनारा 

विपक्ष के हमले के बाद भाजपा ने हेगड़े के बयान से किनारा कर लिया। कर्नाटक भाजपा ने कहा, यह हेगड़े का का निजी विचार है। उनसे स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा, भाजपा ने हमेशा संवैधानिक लोकाचार और राष्ट्रीय हित में काम किया है।

Related posts

उज्जैन ने अनिल फिरोजिया और इंदौर से शंकर लालवानी होंगे भाजपा के प्रत्याशी

jansamvadexpress

AIMIM ने ताहिर हुसैन को बनाया प्रत्याशी : मुस्तफाबाद सीट से भरेंगे नामांकन फार्म

jansamvadexpress

आज मनाई जा रही शीतला सप्तमी , महिलाए सुबह से ही पहुचने लगी मंदिर

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token