Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागधर्ममध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

मुख्यमंत्री ने कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा से सौजन्य भेंट की

उज्जैन । प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरूवार को उज्जैन प्रवास के दौरान कथावाचक पं.प्रदीप मिश्रा से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री चौहान ने इस दौरान शाल और श्रीफल भेंटकर पं.मिश्रा का सम्मान किया। वहीं पं.प्रदीप मिश्रा ने भी मुख्यमंत्री का सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने पं.मिश्रा से भेंट के दौरान कहा कि आज उज्जैन में कपड़े की फैक्टरी के उद्घाटन के पश्चात बहुत से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इसके अतिरिक्त मातृ शक्ति के लिये सरकार द्वारा लाड़ली बहना योजना प्रारम्भ की गई है। निरन्तर इसका कार्य पूरे प्रदेश में जारी है। उज्जैन में शिव महापुराण की कथा के आयोजन से निश्चित रूप से आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण हुआ है। पं.मिश्रा ने मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रशंसा की। इस दौरान प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, महापौर  मुकेश टटवाल, पूर्व विधायक  सतीश मालवीय, राजपाल सिंह सिसौदिया, विशाल राजौरिया एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Related posts

उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव की माताजी का निधन

jansamvadexpress

जैन मुनि विनम्र सागर को देख रुके मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव :वीआईपी रोड पर काफिला रोक लिया आशीर्वाद

jansamvadexpress

भाजपा के जिलाध्यक्षो के नाम अब भी तय नहीं : करना पढ़ सकता है थोडा और इन्तजार

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token