Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

यूरोपीय संसद ने यूक्रेन के लिए 90 अरब यूरो मंजूर किए

नई दिल्ली || यूरोपीय संसद ने यूक्रेन के लिए 90 अरब यूरो के ऋण पैकेज को मंजूरी दी, जिसमें 30 अरब यूरो वित्तीय सहायता और 60 अरब यूरो रक्षा क्षमता बढ़ाने पर खर्च होंगे। इस कदम का उद्देश्य रूस के साथ संघर्ष में यूक्रेन की तत्काल जरूरतों को पूरा करना और महत्वपूर्ण रक्षा उपकरण समय पर उपलब्ध कराना है।

यूरोपीय संसद ने यूक्रेन को समर्थन देने के लिए 90 अरब यूरो के ऋण पैकेज को मंजूरी दे दी है। यूरोपीय संसद के सदस्यों ने कल मतदान करके तीन विधायी प्रस्तावों को अपनाया। इससे यूरोपीय संघ 2026 और 2027 के लिए यूक्रेन को वित्तीय सहायता प्रदान कर सकेगा। इसका उद्देश्य रूस के साथ संघर्ष में यूक्रेन की तत्काल वित्तीय जरूरतों को पूरा करना है।

इस पैकेज के अंतर्गत यूरोपीय संघ की यूक्रेन सुविधा के माध्यम से 30 अरब यूरो व्यापक वित्तीय सहायता और बजट समर्थन के लिए आवंटित किए जाएंगे। शेष 60 अरब यूरो का उपयोग सैन्य उपकरणों की खरीद सहित यूक्रेन की रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने के लिए किया जाएगा। इन निधियों का उद्देश्य महत्वपूर्ण रक्षा उत्पादों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने एक पोस्ट में यूरोपीय संसद को उसके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

Related posts

उत्तरकाशी टनल अपडेट :अमेरिकी ड्रिलिंग मशीन ऑगर ने 30 मीटर ड्रिल किया; टनल कमजोर होने से धीमी हुई स्पीड

jansamvadexpress

पार्श्व गायक शान ने किये महाकाल दर्शन

jansamvadexpress

पुलिस जवान पर हमला करने वाले बदमाश पकडाए: धरपकड़ के दोरान पुलिस और बदमाशो के बीच हुई मुठभेड़ ,पुलिस ने चलाई गोली

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token