Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयछत्तीसगढ़राजनीतिरायपुरराष्ट्रीय

 छतीसगढ़ के  मुख्यमंत्री साय  से केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने की  मुलाकात

रायपुर ||  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे ने सौजन्य भेंट की।  मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उन्हें उचित अवसर, संसाधन और सशक्त मंच उपलब्ध कराने की है।

राज्य सरकार खेल एवं सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की मेजबानी करना प्रदेश के लिए गर्व की बात है और हमारे आदिवासी अंचल के युवाओं में यह नई ऊर्जा का संचार करेगा। उन्होंने कहा कि बस्तर आज जब मुख्यधारा से जुड़ रहा है और वहां शांति स्थापित हुई है तो निश्चित ही आने वाले समय में खेलों में युवाओं की भागीदारी और बढ़ेगी।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय राज्य मंत्री खडसे ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं। जगदलपुर में आयोजित इस आयोजन को उन्होंने आदिवासी सशक्तिकरण, जमीनी स्तर पर प्रतिभा खोज और खेलों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताया।

 

 

Related posts

श्रावण माह के अंतिम सोमवार सोम प्रदोष के पर्व काल मे महाकाल लोक मे हुआ सप्तऋषियों की प्रतिमाओ का अनावरण

Jansamvad Express Digital

अमित शाह 12 सितम्बर को रहेंगे छत्तीसगढ़ दौरे पर

Jansamvad Express Digital

उज्जैन में देर रात से झमाझम बारिश , शिप्रा नदी उफान पर , स्कुल की छुट्टी घोषित

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page