जयपुर || जैसलमेर, 28 फरवरी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बीते शुक्रवार को जैसलमेर के पोकरण में भारतीय वायु सेना के ’वायु शक्ति-2026’ अभ्यास का अवलोकन किया। राष्ट्रपति ने वायु सेना के शौर्य प्रदर्शन की सराहना की और आत्मनिर्भर भारत की बढ़ती रक्षा ताकत के प्रदर्शन को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने सेना की बहादुरी, समर्पण और पेशेवर उत्कृष्टता और उम्दा युद्धाभ्यास की प्रशंसा की। मुर्मू के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े भी मौजूद रहे।

