Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsइंदौर संभागधारमध्यप्रदेशराज्य

कौशल प्रदर्शनी स्किल का प्रदर्शन

सचित बाहेती

बदनावर। कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो पत्थर को हिरा भी तराशा जा सकता है। जरुरी है तो सिर्फ ईमानदार कोशिश की। ऐसा ही शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बदनावर में स्टार्स प्रोजेक्ट के अंतर्गत कौशल प्रदर्शनी सिकल एक्सपोर्ट के अंतर्गत विद्यार्थियों की प्रतिभा देखनो को मिली। यहाँ की छात्राओं ने हेल्थ केयर, ब्यूटी वेलनेस विषय पर मॉडल एवं पोस्टर प्रर्दशनी लगाई। कार्यक्रम में भाग लेने वाली अधिकतर छात्राओं द्वारा बनाए गए मॉडल व पोस्टर सुन्दर एवं ज्ञानवर्धक थे एवं छात्राओं द्वारा अतिथियों के सवालों के जवाब भी संतुष्टिपूर्ण दीए गए। इन छात्राओं के इन बौद्धिक विकास के पीछे विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएँ की मेहनत साफ तौर पर देखी जा सकती है।

हेल्थ केयर का मार्गदर्शन कुमारी प्रिया पाटीदार एवं ब्यूटी वैलनेस का मार्गदर्शन शिक्षिका श्रीमती रोशनी बैरागी ने किया। पोस्टर मॉडल प्रतियोगिता में हेल्थ केयर में कुमारी विनीता चंद्रावत प्रथम स्थान, कुमारी मनीषा पाटीदार द्वितीय स्थान, कुमारी रानी यादव तृतीय स्थान रही। वही ब्यूटी वैलनेस में कुमारी वंशिका चौहान प्रथम, वंशिका पाटीदार, दीक्षा पाटीदार, शिवानी सिसोदिया, भारती सोलंकी द्वितीय स्थान पर रही। कुमारी प्रीति सिसोदिया तृतीय स्थान रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती पूजन वंदन के पश्चात प्राचार्य श्रीमती माधवी धुर्वे का उद्बोधन हुआ, शिक्षिका श्रीमती कल्पना परिहार ने बच्चों को अभिप्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका श्रीमती सपना पांडे द्वारा किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर दिलीप सिंह चौहान, प्रेस क्लब कोषध्यक्ष मनीष शर्मा, मीडिया प्रभारी गोपाल पाटीदार, राकेश सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुवा। कार्यक्रम में संस्था के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं भी उपस्थित थे।

Related posts

मुख्यमंत्री के गृह नगर में मंत्री बनने के सपने देख रहे हैं ये ‘माननीय’

Jansamvad Express Digital

जम्मू में पाकिस्तान की तरफ से फिर फायरिंग:BSF जवान की मौत; तीन हफ्ते में तीसरी बार सीजफायर उल्लंघन

रायपुर : बस्तर अंचल के विकास में प्राधिकरण ने नए आयाम किए स्थापित- बस्तर क्षेत्र विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page