Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैन संभागदेवासमध्यप्रदेशराज्य

भौरांसा नगर में लीकेज करंट के निराकरण हेतु विशेष अभियान, 4 वितरण केंद्र 7 टीम 100 कर्मचारी ढूंढने निकले नगर के थंबो में करंट

भोरासा निप्र- सोनकच्छ संभाग के भौरासा वितरण केन्द्र में बारिश के मौसम में आने वाले लीकेज करंट की समस्या आ रही है जिसके निराकरण हेतु देवास अधीक्षण यंत्री आरसी जैन के मार्गदर्शन में सोनकच्छ संभाग के कार्यपालन यंत्री आनंद अहिरवार के नेतृत्व में 4 वितरण केंद्र टोंकखुर्द, टोंककला, सोनकच्छ की 7 टीम जिसमे लगभग 100 कर्मचारीयो द्वारा नगर भौरासा के प्रत्येक पोल पर लीकेज करंट को चेक कर उनको दुरुस्त किया गया आज दिनांक 15/7/23 को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक सभी 7 टीमों द्वारा लगभग 325 पोल का भौतिक निरीक्षण करके कटे सर्विस वायर की टैपिंग की गई, पुराने सर्विस वायर बदले गए,स्ट्रीट लाइट के कटे वायर की भी टैपिंग की गई एवं एलटी लाइन को भी दुरुस्त किया गया जिससे लीकेज करंट की समस्या को दूर किया गया एवं पोल पर कार्य करने के बाद कर्मचारियों द्वारा उपस्थित नगरवासी के समक्ष लीकेज करंट को पोल पर टेस्टर से चेक करवाया गया जिसमे आज दिनांक 15/7/23 को किसी प्रकार का कोई करंट नही पाया गया l उक्त अभियान मैं भौरासा सहायक यंत्री कैलाश चोपड़ा, टोंकखुर्द कनिष्ठ यंत्री नीतेश कौरव एवं टोंककला सहायक यंत्री यूएस कटारा मौके पर उपस्थित होकर सभी टीमों से कार्य संपादित करवाया गया ।

Related posts

यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्य ने किए महाकाल दर्शन : प्रातकाल होने वाली भस्म आरती में हुए शामिल

Jansamvad Express Digital

महाकाल मंदिर के पंडे पुजारी बैठे धरने पर , प्रोटोकाल के नाम पर फ़ैल रही अव्यवस्था से नाराज

जमीन की धोखाधड़ी से परेशान युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा : घंटो प्रयास के बाद प्रशासन ने मना कर उतारा

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment