Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsइंदौर संभागधारमध्यप्रदेशराज्य

सूरज विद्या विहार स्कूल में हरियाली महोत्सव मनाया

सचित बाहेती

बदनावर। सूरज विद्या विहार हाईस्कूल में पर्यावरण के प्रति बच्चों में जागृति लाने एवं पेड़ पौधों के महत्व को समझाने के लिए ग्रीन डे मनाया जिसके मुख्य अतिथी विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री बद्रीलाल पाटीदार, विशेष अतिथी पार्षद जितेन्द्र शर्मा एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय संचालक प्रवीण चांवला के आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पर्यावरण विषय पर बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटींग एवं चित्रकला की प्रदर्शनी लगाई गई जिसे अतिथियों द्वारा सराहा गया। अतिथियों का स्वागत विद्यालय के संचालक सीमा चांवला, पवन चांवला, रीना चांवला के द्वारा किया गया। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में पर्यावरण की रक्षा करने एवं सभी बच्चें अपने जन्‍मदिन पर एक पौधा लगाये एवं उसका सरंक्षण भी करे, साथ ही सभी को शपथ भी दिलवाई की हम पर्यावरण की रक्षा करेंगे एवं अधिक से अधिक पेड लगायेंगे ओर उसका संरक्षण करेंगे। कार्यक्रम के पश्चात अतिथियों द्वारा पौधा रोपण भी किया गया।


कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चें ग्रीन वेषभूषा में शामिल हुवें एवं बच्चों द्वारा पर्यावरण के विषय पर प्रस्तुति दी जिसमें बच्चों द्वारा फल, सब्जी, पेड और इनके महत्व के बारें बताया। प्रदर्षनी में भाग लेने बच्चों को पुरूस्कृत भी किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रोशनी जैन एवं आभार प्राचार्य कमल पाटीदार द्वारा माना गया।

Related posts

Modi Gujarat Visit : ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार गुजरात पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी; वडोदरा में कर रहे रोड शो

Jansamvad Express Digital

इस शहर में बिना कपड़ो के रहते है लोग : 94 वर्षो से निर्वस्त्र रहने की चली आ रही परम्परा

Jansamvad Express Digital

रात को कबाड़ा दुकान तो दिन में दीपावली की अल सुबह फ्लेक्स की दुकान पर लगी भीषण आग ,संचालक झुलसा दमकल व्यवस्था हुई फेल

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page