Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

लोकसभा को लेकर कांग्रेस आप की गोवा में बनी बात , अगले विधानसभा में भी साथ रह सकती है जोड़ी

गोवा |  लोकसभा चुनाव 2024 के लिए गोवा की दोनों लोकसभा सीट- साउथ और नॉर्थ पर AAP और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ेंगीं। सप्ताह की शुरुआत में AAP ने साउथ गोवा की सीट पर दावेदारी ठोकी थी और उम्मीदवार का नाम भी घोषित किया था।

हालांकि, शुक्रवार (16 फरवरी) को AAP गोवा प्रमुख अमित पालेकर ने कहा कि I.N.D.I.A की सहयोगी AAP और कांग्रेस मिलकर गोवा में लोकसभा चुनाव लड़ेंगीं। दोनों पार्टी के बीच दरार नहीं है। दरअसल, वर्तमान में गोवा साउथ से कांग्रेस नेता फ्रांसिस्को सरदिन्हा सांसद हैं।

अमित पालेकर ने कहा कि साउथ गोवा से AAP प्रत्याशी वेन्जी वीगास का नाम घोषित करना चुनावी रणनीति का हिस्सा था। इसे I.N.D.I.A में फूट के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। विपक्षी पार्टियों के बीच वोटों के बंटवारे से बीजेपी को बढ़त मिलती है।

पालेकर ने कहा कि हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हमारे वोट बरकरार रहें। हम वोटों को बंटने नहीं देंगे। यह गठबंधन (कांग्रेस और AAP) 2027 के गोवा विधानसभा चुनावों के लिए भी जारी रह सकता है। कांग्रेस पार्टी से गोवा में सीट बंटवारे पर चर्चा हुई है। फिलहाल यह नहीं बता सकता कि क्या चर्चा हुई। सही समय पर इसका खुलासा किया जाएगा। AAP कैडर I.N.D.I.A ब्लॉक का समर्थन करता है।

Related posts

उज्जैन मक्सी रोड टोल प्लाजा पर ट्रक की चपेट में आई महिला कर्मचारी

jansamvadexpress

दुनिया की अनोखी पेट सर्जरी ,एक किलो वजन का बाल का गुच्छा पेट से निकाला ,7 साल से खुद के बाल तोड़ कर खा रही थी 9 साल की बालिका

jansamvadexpress

कीर्ति वर्धन सिंह ने 19वीं NAM मध्यावधि मंत्रिस्तरीय बैठक में लिया भाग

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token