Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

 वॉशिंगटन में G7 खनिज मंत्रिस्तरीय बैठक, अश्विनी वैष्णव होंगे शामिल

नई दिल्ली || इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव अमेरिका के वॉशिंगटन में जी-7 की महत्वपूर्ण खनिज मंत्रिस्तरीय बैठक में आज भाग लेंगे। इस बैठक का उद्देश्य रणनीतिक संसाधनों के लिए वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं को सुरक्षित करना है।

केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि विकसित भारत का दृष्टिकोण साकार करने के लिए महत्वपूर्ण खनिजों की सुरक्षित आपूर्ति श्रृंखलाएं आवश्यक हैं। क्रिटिकल मिनरल्स मिनिस्टीरियल मीटिंग में इलेक्ट्रिक वाहन, नवीकरणीय ऊर्जा, सेमीकंडक्टर और रक्षा क्षेत्र के लिए आवश्यक क्रिटिकल मिनरल्स की उपलब्धता और आपूर्ति सुरक्षा पर चर्चा होगी। भारत की ओर से विकसित भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए भरोसेमंद और विविध आपूर्ति श्रृंखलाओं की जरूरत पर जोर दिए जाने की उम्मीद है। जी-7 में अमेरिका, ब्रिटेन, जापान, फ्रांस, जर्मनी, इटली और कनाडा के साथ यूरोपीय संघ शामिल हैं।

लिथियम, कोबाल्ट, ग्रेफाइट और तांबा और दुर्लभ पृथ्वी तत्व जैसे महत्वपूर्ण खनिज रक्षा प्रणालियों, सेमीकंडक्टर्स, नवीकरणीय ऊर्जा प्रौद्योगिकियों, इलेक्ट्रिक वाहन बैटरियों और उन्नत विनिर्माण के लिए आवश्यक हैं।

Related posts

सिंहस्थ 2016 विस्फोटक मामला _ साजिद के नाम का आई कार्ड बना कर साजिश रचने वाले लोकायुक्त कांस्टेबल आशीष को 5 साल की सजा

jansamvadexpress

भोपाल में पानी का आधा कोटा पूरा: बड़ा तालाब सिर्फ 3.80 फीट खाली:पानी का लेवल 1663 फीट टच

jansamvadexpress

OBC वर्ग के लिए कांग्रेस नेता राहुल राव ने उठाई आवाज : बोले OBC वर्ग को धार्मिक और सांस्कृतिक अधिकारों से वंचित करने का हर प्रयास असंवैधानिक

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token