Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

सत्ता से बाहर होते ही आंध्र प्रदेश के पूर्व CM जगन मोहन रेड्डी के घर पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण किया गया ध्वस्त

हैदराबाद महानगर निगम (जीएचएमसी) ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी के लोटस पॉन्ड आवास से लगे फुटपाथ पर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया. रेड्डी के आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के 10 दिन बाद यह कार्रवाई की गई है.

जीएचएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, नगर निगम के अधिकारियों ने जगन के आवास के सामने फुटपाथ पर परिसर की दीवार से सटे अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया.

उन्होंने कहा कि इन अवैध निर्माण का उपयोग सुरक्षाकर्मियों द्वारा किया जा रहा था. जीएचएमसी के नगर नियोजन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई -भाषा को बताया कि उन्होंने जगन के आवास पर संबंधित व्यक्तियों को फुटपाथ निर्माण कार्य के लिए छह महीने पहले ही अवैध निर्माण को हटाने के लिए सूचित कर दिया था.

Related posts

दिल्ली प्रदूषण प्रदर्शन: 8 छात्रों की जमानत याचिका पर आज सुनवाई

jansamvadexpress

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने किए महाकाल दर्शन

jansamvadexpress

महाकाल की चोखट पर बच्चो ने किया शिव तांडव नृत्य

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token