Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

दिल्ली प्रदूषण प्रदर्शन: 8 छात्रों की जमानत याचिका पर आज सुनवाई

नई दिल्ली || कर्तव्यपथ व संसद मार्ग पर प्रदूषण विरोधी प्रदर्शन के आरोप में गिरफ्तार 8 छात्रों की जमानत पर पटियाला हाउस कोर्ट आज सुनवाई करेगा। 23 में से ये छात्र नारेबाजी व स्प्रे छिड़कने के आरोप में पकड़े गए थे।

कर्तव्यपथ और संसद मार्ग पुलिस स्टेशन क्षेत्रों में प्रदर्शन करने के आरोप में गिरफ्तार आठ छात्रों की जमानत याचिका पर पटियाला हाउस कोर्ट आज सुनवाई करेगा। ये छात्र 23 नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल थे।

प्रदर्शनकारियों का संबंध मुख्य रूप से भगत सिंह छात्र एकता मंच और हिमखंड समूह से बताया गया है। उन पर विवादित नारे लगाने और पुलिस पर स्प्रे छिड़कने सहित कई आरोप लगाए गए हैं। इस मामले में कुल 23 छात्रों को गिरफ्तार किया गया था, जिनमें से आठ की जमानत पर आज सुनवाई होनी है।

 

Related posts

I.N.D.I.A गठबंधन में सीट बटवारा , यूपी दिल्ली गुजरात हरियाणा महाराष्ट्र और बिहार सीटो का हुआ बटवारा

Jansamvad Express Digital

भाजपा सांसद शंकर लालवानी निर्वाचन शून्य करने की मांग : हाईकोर्ट में अगली सुनवाई 18 सितम्बर को

Jansamvad Express Digital

पश्चिम बंगाल: 16 जिलों की 152 सीटों पर पहले चरण का मतदान जारी

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment