Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

सामना के संपादक संजय राउत के साथ उद्धव ठाकरे का पॉडकास्ट इंटरव्यू :उद्धव बोले- ठाकरे ब्रांड नहीं

  • उद्धव बोले- ठाकरे ब्रांड नहीं,
  • महाराष्ट्र-हिंदू अस्मिता की पहचान:
  • कहा- शिंदे गुट इसकी चोरी कर रहा
  • चुनाव आयोग पत्थर है

मुंबई ||     शिव सेना (UBT) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादक संजय राउत को इंटरव्यू दिया। इसका वीडियो सामना के यूट्यूब चैनल SAMANA  पर भी अपलोड किया गया है।

शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा- ‘ठाकरे’ एक ब्रांड नहीं महाराष्ट्र, मराठी मानुष और हिंदू अस्मिता की पहचान है। ठाकरे का मतलब ही संघर्ष है। कोई यह नाम, लोगों का प्यार या विश्वास नहीं चुरा सकता। कुछ लोग इस पहचान को मिटाने की कोशिश की लेकिन खुद ही मिट गए। उद्धव ने ये बातें पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ को दिए इंटरव्यू में कही।

शिंदे गुट पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा- जिनके पास कुछ नहीं है और जो अंदर से खोखले हैं, उन्हें ठाकरे ब्रांड की मदद लगती है। यही इस ब्रांड की खासियत है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिंदे गुट इस ब्रांड की चोरी कर रहा है और खुद को इसका भक्त बताकर अपना महत्व बढ़ाने की कोशिश कर रहा है।

उद्धव ने कहा कि चुनाव आयोग एक पत्थर है। उस पत्थर पर सिंदूर लगा देने से उसे ‘शिवसेना’ नाम और धनुष-बाण चिह्न किसी और को देने का अधिकार नहीं मिल जाता। यह नाम मेरे पिता और दादा ने दिया है। ठाकरे महाराष्ट्र के लिए संघर्ष करते रहेंगे।

Related posts

BharatPe के पूर्व CEO अश्नीर ग्रोवर पहले एयरपोर्ट पर रोके गए, अब पत्नी को पुलिस ने भेजा समन

jansamvadexpress

भारतीय संस्कृति की अमेरिका में धूम, नीता अंबानी की मदद से मेट संग्रहालय लगाएगा प्रदर्शनी

jansamvadexpress

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को क्लीन चिट, CBI ने पेश की क्लोजर रिपोर्ट

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token