Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

कमला अमेरिका में राष्ट्रपति उम्मीदवार होंगी : डेमोक्रेटिक पार्टी से बहुमत मिला

अमेरिकी चुनाव में डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ डेमोक्रेटिक पार्टी से भारतीय मूल की कमला हैरिस राष्ट्रपति उम्मीदवार होंगी। 1 अगस्त से शुरू हुए चुनाव में 28 घंटे बाद ही उन्हें पार्टी के 2350 से ज्यादा डेलीगेट्स का समर्थन मिल गया है। इसी के साथ उन्होंने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।

6 अगस्त को वोटिंग खत्म होने के बाद ही उनके आधिकारिक तौर पर राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने की घोषणा की जाएगी। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, कमला को चुनाव खत्म होने तक पार्टी के 99% यानी 3923 डेलीगेट्स का समर्थन मिलने की उम्मीद है।

कमला अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने वाली पहली अश्वेत महिला होंगी। शुक्रवार को बहुमत हासिल करने के बाद उन्होंने कहा, “मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं। मैं अगले हफ्ते आधिकारिक तौर पर नॉमिनेशन स्वीकार करूंगी।”

Related posts

बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने महाकाल दर्शन किये

jansamvadexpress

आईजी पब्लिक स्कूल में संपन्न हुआ पुरस्कार वितरण एवं महिला सम्मान समारोह

jansamvadexpress

तमिलनाडु में उदयनिधि द्वारा सनातन धर्म के खिलाफ दिए बयान को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता ने कांग्रेस नेता सोनिया गाँधी का पुतला फूंका

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token