Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागखेलमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने महाकाल दर्शन किये

बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल शनिवार को महाकाल मंदिर पहुंचीं। उन्होंने सुबह होने वाली भोग आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।

बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा महाकाल के दरबार में सुबह से वीआईपी भक्तों का तांता लगा हुआ है। भस्म आरती में सुबह अक्षय कुमार और शिखर धवन ने दर्शन किए तो भोग आरती में देश का नाम रोशन करने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल, पिता डॉ. हरवीर सिंह और माता उषा नेहवाल के साथ महाकाल मंदिर पहुंचीं।

साइना ने नंदी हॉल से भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। इस दौरान वे आरती में भी शामिल हुईं। पुजारी संजय शर्मा ने बताया कि साइना ने देश और उनके द्वारा चलाई जा रही एकैडमी के लिए भगवान से प्रार्थना की है। जल अर्पित कर भगवान से देश के खिलाड़ी भारत का नाम गौरवांवित करें, यही प्रार्थना की है। मंदिर समिति ने साइना का महाकाल का चित्र भेट कर सम्मान किया।

Related posts

उत्तरकाशी में टनल हादसा

Jansamvad Express Digital

दो दिवसीय पाकिस्तान दौरे पर जाएँगे भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर

अपना मकान टूटता देख भावुक हुए CM मोहन यादव, आंखों में आए आंसू

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment